Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvAUS: आज रांची के मैदान में विराट बना सकते हैं ये दो नए रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले के दो मैच जीतकर भारत इस सीरीज में 2 0 की बढ़त से आगे है और आज का मैच जीतकर इस सीरीज को अपने नाम करना चाहेगा। लेकिन आज का मैच ऑस्ट्रेलिया किसी भी हालत में जीतकर इस सीरीज में बने रहने का प्रयास करेगा। लेेकिन आज का मैच दोनों टीमों के लिए किसी फाइलन मैच से कम नहीं होगा और आज मैच इस सीरीज का निर्णायक मैच भी होगा।

अगर आज के मैच में भारत को जीत मिलती है तो भारत इस सीरीज को अपने नाम करने के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे 50वीं वनडे जीत का अर्धशतक भी पूरा कर लेगा। भारत इससे पहले वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को 50 वनडे हरा चुका है और अब ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए तैयार है। अगर आज के मैच में भारत मैच जीत जाता है तो भारतीय टीम कोहली की कप्तानी में 50वां वनडे मैच जीतकर सबसे कम वनडे में 50 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बन सकता है। आज दोनों ही टीमों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

संभावित टीम

टीम इंडियाः रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

ऑस्ट्रेलियाई टीमः एरन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, नाथन लायन, एडम जाम्पा।



Herald