भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज 2-2 से बराबर है. बता दें, कि सीरीज के शुरूआती दोनों वनडे मैच जहां भारत की टीम ने जीत लिए थे. वहीं सीरीज के पिछले दोनों मुकाबले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत लिए हैं. अब सीरीज का पांचवा और अंतिम मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जायेगा.
कोटला में भारत ने पिछले 10 में से हासिल की है 6 जीत

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में भारत द्वारा खेले गये पिछले 10 मैचों में से भारतीय टीम ने 6 मैचों को जीता हुआ है. वहीं 2 मैच में उसे हार मिली है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा हैं और एक मैच को कैंसिल कर दिया गया था.
कोटला के अंतिम मैच में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हैं हार

बता दें, कि भारतीय टीम ने यहां अपना अंतिम मुकाबला साल 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 6 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा था.
बता दें, कि भारत और इंग्लैंड के बीच साल 2008 में इस मैदान पर मैच होना था, लेकिन मुंबई में हुए 26/11 हमले के चलते इस मैच को कैंसिल कर दिया गया था. वहीं साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ खराब पिच के चलते इस मैदान पर एक मैच को रद्द कर दिया गया था.
24 में से 11 मैच पहले बल्लेबजी करने वाली टीम ने जीते

बता दें, कि इस मैदान पर अबतक कुल 24 वनडे मैच खेले गए हैं. जिसमे से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने कुल 11 वनडे मैच जीते हैं और 12 वनडे पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं.
इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 233 रन का है. वहीं बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 211 रन का है.
इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 330 रन का है, जो वेस्टइंडीज की टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ बनाया था. वहीं सबसे कम रन का स्कोर 115 रन का है, जो नीदरलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था. यह दोनों स्कोर विश्व कप 2011 के एक ही मैच के दौरान बने थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsAUS : कोटला में भारतीय टीम का पिछले 10 मैचों में ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा, दर्ज की है 60 प्रतिशत जीत appeared first on Sportzwiki.