Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS : पहले वनडे मैच में बने कुल 10 रिकार्ड्स, धोनी के नाम जुड़ा विश्व रिकॉर्ड, तो शर्मनाक रिकॉर्ड बना गये एरोन फिंच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे मैच को भारत की टीम ने 6 विकेट से जीत लिया हैं. इस पहले वनडे मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाये हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा बनाये गये आंकड़ों के बारे में ही बताएंगे.

आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :

1. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की यह 48वीं वनडे जीत थी. इससे पहले वनडे क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच कुल 131 वनडे मैच खेले गए थे. जिसमे से भारत की टीम ने मात्र 47 वनडे मैच जीते हुए थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 74 वनडे मैच जीते हुए थे. दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले बेनतीजा रहे है.

2.  भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में यह पहली जीत थी. इससे पहले इस मैदान पर खेले गए दोनों वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को हराया था.

3. आरोन फिंच आज शून्य के स्कोर पर आउट हुए है. वह अपनी पिछली 8 अंतरराष्ट्रीय पारियों में से 7 पारियों में सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट हुए हैं.

4. शिखर धवन आज शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं. वह अपने वनडे क्रिकेट करियर में आज पांचवी बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं.

5. जसप्रीत बुमराह ने आज 60 रन खर्च किये. उन्होंने अंतिम बार अपने कोटे में 60 रन पाकिस्तान के खिलाफ साल 2017 में द ओवल के मैदान पर दिए थे.

6. शिखर धवन इसी साल ऑस्ट्रेलिया की धरती में खेली गई वनडे सीरीज के पहले मैच में भी गोल्डन डक के शिकार बने थे. भारत में खेली जा रही इस वनडे सीरीज में भी वह गोल्डन डक के शिकार बने हैं.

7. उस्मान ख्वाजा ने आज अपनी टीम के लिए 50 रन की पारी खेली. यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का छठा अर्धशतक था.

8. धोनी ने आज अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 597वां मुकाबला खेला. वह बतौर विकेटकीपर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर के नाम था. जिन्होंने कुल 596 मैच खेले हुए थे.

9. 2019  में लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी ने अपना लगातार चौथा अर्धशतक लगाया.

10. एमएस धोनी ने आज अपने वनडे करियर का 70वां अर्धशतक लगाया.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsAUS : पहले वनडे मैच में बने कुल 10 रिकार्ड्स, धोनी के नाम जुड़ा विश्व रिकॉर्ड, तो शर्मनाक रिकॉर्ड बना गये एरोन फिंच appeared first on Sportzwiki.