Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया को धुल चटाने पहले वनडे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है भारतीय टीम

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में करारी हार मिली है। सीरीज के पहले मैच में जहाँ भारतीय टीम की बल्लेबाजी फेल रही वहीं दूसरे मैच में टीम के गेंदबाज नहीं चले। अब 2 मार्च से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मैच हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा। यह विश्व कप से पहले भारत की आखिरी वनडे सीरीज भी है।

आईये आपको पहले मैच के लिए भारत की संभावित एकादश के बारे में बताते हैं।

सलामी बल्लेबाज

रोहित शर्मा

पहले टी-20 मैच में फेल होने के बाद रोटेशन के तहत रोहित शर्मा को दूसरे मैच में आराम दिया गया था। अब वनडे सीरीज के पहले मैच में उंनका खेलना तय है। रोहित का ऑस्ट्रेलिया के वनडे में प्रदर्शन भी शानदार रहा है।

शिखर धवन

टी-20 सीरीज में भले ही केएल राहुल को मौका मिला लेकिन वनडे सीरीज के पहले मैच में यह मुश्किल ही दिख रहा है। वनडे क्रिकेट में वह टीम के तीसरे ओपनर हैं और टी-20 में हार के बाद टीम अपने प्रमुख सलामी बल्लेबाज के साथ उतरना चाहेगी।

मध्यक्रम

विराट कोहली (कप्तान)

दूसरे टी-20 मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले दुनिया के नंबर एक टेस्ट और वनडे बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर कंगारू पर टूटना चाहेंगे। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो मैच से आराम ले लिया था।

अंबाती रायडू

न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम वनडे में शानदार बल्लेबाजी कर अंबाती रायडू ने नंबर 4 पर अपनी जगह पक्की कर ली है। रायडू हैदराबाद के लोकल खिलाड़ी हैं और वह इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी

अपनी धीमी बल्लेबाजी की वजह से पहले टी-20 मैच में आलोचना झेलने वाले धोनी ने दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी की। इस साल उनके बल्ले से वनडे मैच में तीन अर्धश्त्क्क निकल चुके हैं।

ऑलराउंडर

केदार जाधव

भारतीय वनडे टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में केदार जाधव की गिनती होती है। वह नीचे आकर तेजी से रन बनाने के साथ ही गेंदबाजी से भी बल्लेबाजों को परेशान करते हैं।

विजय शंकर

हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद विजय शंकर प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह ले सकते हैं। टीम के पास रविन्द्र जडेजा का भी विकल्प है लेकिन जडेजा शायद विश्व कप टीम में नहीं हैं और इसी वजह से शंकर को मौका मिले।

गेंदबाज

कुलदीप यादव

टी-20 सीरीज में कुलदीप यादव को आराम देना भारतीय टीम को भारी पड़ गया। अब वनडे सीरीज में उनकी वापसी हो रही है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पिछले भारत दौरे पर हैट्रिक लिया था। इस बार भी वह कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे।

मोहम्मद शमी

न्यूजीलैंड दौरे के मैन ऑफ द सीरीज मोहम्मद शमी ने विश्व कप टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। टी-20 सीरीज में मिली हार के बाद शमी पर भारत को वनडे सीरीज में जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए अंतिम वनडे मैच 1 नवम्बर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सीरीज में उन्हें आराम दे दिया गया था। टी-20 में अच्छी वापसी के बाद वह वनडे में भी धमाल मचाना चाहेंगे।

युजवेंद्र चहल

वनडे क्रिकेट में लगातार धमाल मचा रहे युजवेंद्र चहल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न वनडे में 6 विकेट चटकाए थे। अब अपने घर में वह एक बार फिर कंगारू बल्लेबाजों को परेशान करना चाहेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया को धुल चटाने पहले वनडे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है भारतीय टीम appeared first on Sportzwiki.