Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS : 1st ODI : कड़ी सुरक्षा के बीच हैदराबाद पहुंची भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम, पूरे स्टेडियम में है कुछ ऐसा माहौल

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 2 मार्च शनिवार को हैदराबाद के राजिव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. बता दें, कि टी-20 सीरीज को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2-0 के अंतर से जीत लिया था. हालाँकि, पांच मैचों की इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम टी-20 सीरीज हार का बदला लेना चाहेगी.

कड़ी सुरक्षा के बीच भारत-ऑस्ट्रेलिया टीम पहुंची हैदराबाद

विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम और आरोन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम गुरुवार दोपहर को हैदराबाद पहुंची है.

हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर दोनों टीमों के लिए भारी सुरक्षाकर्मियों को नियुक्त किया गया था और पूरे स्टेडियम में पहले से ही अतिरिक्त बल तैनात थे. भारत-पाकिस्तान तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को अधिक सुरक्षा देने का फैसला किया है.

गुरूवार को नहीं किया दोनों टीमों ने अभ्यास 

हालाँकि, गुरूवार को दोनों टीमों ने आराम करना ही पसंद किया है. शुक्रवार को दोनों टीमों के अभ्यास करने की उम्मीद है. टी-20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम का इसी मैदान पर तीन दिन का शिविर भी लगा था.

बता दें, कि पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच डे-नाईट मैच है. यह भारतीय समयनुसार 1.30 बजे से शुरू होगा. दोनों ही टीमें इस पहले वनडे मैच को जीत सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाना चाहेगी.

भारतीय टीम जहां टी-20 सीरीज हार का बदला इस वनडे सीरीज में लेना चाहेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम घर पर मिली 2-1 वनडे सीरीज हार का बदला लेना चाहेगी.

इस प्रकार है वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें 

Bengaluru T20: India will want to save the return series

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, एमएस धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा

ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, डी आर्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, नाथन कूल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन, एश्टन टर्नर, एडम जम्पा

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsAUS : 1st ODI : कड़ी सुरक्षा के बीच हैदराबाद पहुंची भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम, पूरे स्टेडियम में है कुछ ऐसा माहौल appeared first on Sportzwiki.