भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज की समाप्ति के बाद 2 मार्च से वनडे सीरीज खेली जायेगी। भारतीय टीम की विश्व कप से पहले यह अंतिम वनडे सीरीज भी होगी। टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को बड़ा झटका दिया है। इसी वजह से हैदराबाद में होना वाला पहला वनडे मैच भारत के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।
कौन करेगा सलामी बल्लेबाजी?

भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज के दौरान केएल राहुल को मौका देने के लिए रोटेशन पॉलिसी का इस्तेमाल किया था। पहले मैच में रोहित के साथ रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की वहीं दूसरे मैच में शिखर धवन ने।
दोनों मैचों में राहुल का बल्ला खूब चला लेकिन रोहित और धवन कुछ खास नहीं कर पाए। अब वनडे सीरीज के पहले मैच में किसे सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा, यह बड़ा सवाल है।
यह करें पारी की शुरुआत

शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक है। दोनों ने भारत को कई बड़े मुकाबले जितवाए हैं। इसी वजह से पहले मैच में रोहित और धवन को सलामी बल्लेबाजी करनी चाहिए।
दोनों बल्लेबाज एक दूसरे को काफी बेहतर तरीके से समझते हैं और यही वजह है कि उनका तालमेल भी बेहतरीन है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दोनों ने कुछ अच्छी साझेदारी भी बनाई थी।
फॉर्म में हैं केएल राहुल

केएल राहुल जरुर अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन विश्व कप में वह टीम के तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में जायेंगे। इस सीरीज में 5 मैच हैं और आगे के मैचों में राहुल को मौका दिया जा सकता है।
राहुल ने 2016 में अपने वनडे डेब्यू में शतक बनाया था लेकिन उसके बाद उनका बल्ला ज्यादातर खामोश ही रहा है। वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन टीम हित को देखते हुए पहले मैच में शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी को ही पारी की शुरुआत करनी चाहिए।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsAUS: हैदराबाद वनडे में ये 2 खिलाड़ी कर सकते हैं भारतीय पारी की शुरुआत, इसको मिलेगा आराम! appeared first on Sportzwiki.