Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS : सीरीज हार के बाद कप्तान विराट कोहली का फुटा गुस्सा, इन 2 को ठहराया सीरीज हार का जिम्मेदार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम वनडे मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 35 रन से जीत लिया है. इस सीरीज के शुरूआती दो वनडे मैच को भारत की टीम ने जीता था, लेकिन अंतिम वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाया और लगातार तीन वनडे जीतकर सीरीज भी अपने नाम कर ली है.

विराट ने ऑस्ट्रेलिया को बताया जीत का सही हकदार 

भारतीय टीम की सीरीज हार से कप्तान विराट कोहली काफी नाखुश है. हालाँकि, उन्होंने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में हार का बहाना ना बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम को जीत का सही हकदार बताया है. साथ ही उन्होंने कहा है, कि टीम के गेंदबाजो को गीली गेंद से गेंदबाजी करनी सीखनी होगी और बल्लेबाजों को स्लो विकेट पर बल्लेबाजी करनी सीखनी होगी.

ऑस्ट्रेलिया में हमसे ज्यादा थी जीतने की भूख 

Ready to bat at number-4: Kohli

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने बयान में कहा, “हाँ, हमें लगा, कि यह एक ऐसा लक्ष्य है, जिसका पीछा किया जा सकता है, लेकिन हम अंत में इस लक्ष्य से थोड़ा दूर रह गए है.

हमें मिड इनिंग में लगा, कि हमने उन्हें 15-20 कम रनों में रोका है, शायद एक-दो ओवरों ने मैच में बहुत ज्यादा डाल दिया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने हमसे अधिक जुनून के साथ खेला. और उनमे जीतने की भूख भी नजर आई, इसलिए वह जीत के हकदार है.

उन्होंने दबाव की परिस्थितियों में शानदार खेल दिखाया, खासकर पिछले 3 मैचों में, जिस तरह से उन्होंने दबाव को संभाला, वे वास्तव में जीतने के योग्य थे.”

गीली गेंद से गेंदबाजी करना, स्लो विकेट पर बल्लेबाजी करना सीखना होगा 

विराट कोहली ने आगे टीम के खिलाड़ियों को नसीहत देते हुए कहा, “हम इस खेल में ओस पर विचार नहीं कर रहे थे, क्योंकि हम उस पर नियंत्रण नहीं कर सकते है.  हमें एक टीम के रूप में अपनी क्षमता के अनुसार जीतना होगा. हम सीरीज हार का बहाना नहीं बना सकते है. 

मुझे लगता है, कि हमें गीली गेंद के साथ गेंदबाजी करने के लिए काफी अच्छा होना चाहिए व धीमी सतह पर बल्लेबाजी करने में बेहतर होना चाहिए. हमें अब आगे इन दोनों ही चीजों को ध्यान में रखना होगा.

विश्व कप के एक स्थान पर कुछ चर्चा की जरूरत 

विराट कोहली ने आगे अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा, “यह एक लंबा सीजन रहा है, और पिछले कुछ महीनों में हमने जो क्रिकेट खेला है, उस पर हमें गर्व हो सकता है. दोनों टीमें बराबर तीव्रता के साथ खेलीं, लेकिन जीत का सही हकदार अंत में जीत गया.

जैसा मैंने पहले कहा था. हम विश्व कप को ध्यान में रखते हुए प्रयोग कर रहे हैं. हम चाहते थे, कि विश्व कप से पहले सभी खिलाड़ियों को उनकी भूमिकाएं प्राप्त हो जाये. 

हालाँकि, अभी भी इस टीम में हमें सिर्फ एक जगह पर हमें कुछ चर्चा की जरूरत है. पिछले तीन मैचों में हम लोगों को कुछ मौके देना चाहते थे और वह हमने दिया. यह हार का एक बहाना नहीं है.”

विश्व कप में जीना चाहते हैं बेहतरीन पलों को 

विश्व कप को लेकर कोहली ने आगे बोलते हुए कहा, “आपको विश्व कप के लिए किसी प्रेरणा की आवश्यकता नहीं है. सभी टीम टूर्नामेंट का आनंद लेगी. दर्शकों से भरे स्टेडियम में हम वहां जाकर अच्छा करना चाहते हैं और अपनी जिंदगी के बेहतरीन पलों का आनंद लेना चाहते हैं.”

.

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsAUS : सीरीज हार के बाद कप्तान विराट कोहली का फुटा गुस्सा, इन 2 को ठहराया सीरीज हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.