भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज 2-2 से बराबरी पर है। सीरीज के पहले दोनों मैच भारत ने अपने नाम किया वहीं अगले दोनों मैचों में शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज बराबर कर दिया है। अब सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबले दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान पर 13 मार्च को देखा जायेगा।
ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरा हैं ये बल्लेबाज

दिल्ली ने भारतीय क्रिकेट को एक से बढकर एक बड़े बल्लेबाज दिए हैं। वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर से लेकर युवा ऋषभ पन्त दिल्ली से ही आते हैं। कप्तान विराट कोहली और मोहाली के शतकवीर शिखर धवन भी दिल्ली के ही हैं।
इन्होने फ़िरोज़ शाह कोटला के मैदान से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। आज विराट दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं तो शिखर धवन का रिकॉर्ड भी कुछ कम नहीं है। ऋषभ पन्त का आईपीएल में भी यह घरेलू मैदान है।
विराट का रिकॉर्ड शानदार

फ़िरोज़ शाह कोटला के मैदान पर विराट कोहली का रिकॉर्ड काफी शानदार है। अभी तक खेले गये 6 मैच की पांच पारी में विराट के बल्ले से 50 से ज्यादा की औसत से रन निकले हैं।
इसमें एक शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है। हालाँकि, शिखर धवन ने इस मैदान पर अभी तक सिर्फ एक ही मैच खेला है और इसमें वह सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गये थे।
रनों की कर सकते हैं वर्षात

विराट कोहली, शिखर धवन और ऋषभ पन्त इस मैच में रनों की वर्षात कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम को उनसे बचकर रहना पड़ेगा। पन्त ने इसी मैदान पर टी-20 मैच में सिर्फ 32 गेंद में शतक ठोक दिया था।
आईपीएल में भी उन्होंने इस मैदान पर कई बड़ी पारियों खेली है। मोहाली वनडे पन्त के लिए कुछ खास नहीं रहा था और इस मैच से वह दोबारा चयनकर्ताओं और फैन्स का भरोसा जीतना चाहेंगे। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया को इनसे बचकर रहना पड़ेगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsAUS: फिरोजशाह कोटला में खूब चलता है इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का बल्ला, ऑस्ट्रेलिया को सचेत रहने की जरूरत appeared first on Sportzwiki.