Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS, मोहाली वनडे: 358 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बाद भी इस भारतीय खिलाड़ी का बन रहा सोशल मीडिया पर मजाक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। इस सीरीज में अभी तक हुए तीन मैच में भारत 2-1 से आगे है। आज भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच के लिए भारतीय टीम में चार बदलाव किये गये। केएल राहुल, ऋषभ पन्त, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को टीम में जगह मिली।

सलामी बल्लेबाजों की विस्फोटक बल्लेबाजी

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 193 रन जोड़े। यह इन दोनों की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन अपना शतक बनाने से चूक गये वहीं शिखर धवन ने शानदार 143 रन बनाये। धवन ने सिर्फ 115 गेंद पर यह पारी खेली। इसी वजह से भारत ने 50 ओवर में 358 रन बनाये।

कुछ खिलाड़ियों की तारीफ तो कुछ ट्रोल

शिखर धवन पिछले समय से फॉर्म से जूझ रहे थे लेकिन आज शानदार पारी खेली और सभी को अपना मुरीद बना लिया। इस पारी की वजह से सोशल मीडिया उनकी जमकर तारीफ हुई।

दूसरी तरफ एशिया कप के बाद भारत के लिए पहला वनडे खेल रहे केएल राहुल मौके का फायदा नहीं उठा पाए। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS, मोहाली वनडे: 358 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बाद भी इस भारतीय खिलाड़ी का बन रहा सोशल मीडिया पर मजाक appeared first on Sportzwiki.