Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: ये 4 खिलाड़ी जीत सकते हैं मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड, नंबर 3 है सबसे आगे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज 2-2 से बराबरी पर है। हैदराबाद और नागपुर में हुए पहले दोनों मैचों को भारत ने अपने नाम किया था। उसके बाद रांची और मोहाली में शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मात दिया। अब पांचवां और निर्णायक मुकाबला 13 मार्च को दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान पर खेला जायेगा। इस सीरीज में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

आज हम आपको 4 ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिल सकता है।

कुलदीप यादव

भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी की है। मोहाली में खेले गये चौथे वनडे मैच में वह जरुर महंगे साबित हुए थे लेकिन उस समय मैदान में काफी ओस भी थी। इसी वजह से गेंदबाजी करने में दिग्ग्क हो रही थी। अभी तक खेले गये सीरीज के पहले चार मैच में उनके नाम 9 विकेट दर्ज है।

वह इस सीरीज में अभी तक भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। हैदराबाद में खेले गये पहले मैच में उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे। नागपुर और रांची में उन्होंने उससे भी बेहतर गेंदबाजी कसते हुए तीन- तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। भारत को सीरीज अपने नाम करना है तो दिल्ली में कुलदीप यादव को बेहतर गेंदबाजी करनी पड़ेगी। अगर वह ऐसा करते हैं तो उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी मिल सकता है।

उस्मान ख्वाजा

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने सीरीज में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ स्वीप और रिवर्स स्वीप का काफी बेहतरीन इस्तेमाल किया है। इसी वजह से गेंदबाज उनपर दवाब बनाने में सफल नहीं हुए हैं। उन्होंने अभी तक खेले चार मैच में 283 रन बनाये हैं। इसमें दो अर्धशतक और एक शतक भी शामिल है।

हैदराबाद में उन्होंने अर्धशतक बनाया था वहीं रांची वनडे में उनके बल्ले से 104 रनों की पारी निकली थी। मोहाली में शुरूआती विकेट गिरने के बाद उन्होंने पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ बेहतरीन साझेदारी बनाई थी। उस्मान ख्वाजा अंतिम मैच में भी ऐसा ही प्रदर्शन कर मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीतना चाहेंगे।

विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली का वनडे क्रिकेट में शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने सीरीज के चार मैच में दो शतकीय पारी खेली है। चार मैच में 290 रन बनाकर वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। विराट पहले मैच में पिच पर सेट होने के बाद आउट हो गये थे लेकिन उसके बाद उन्होंने दो मैचों में ऐसी गलती नहीं की।

नागपुर में हुए दूसरे मैच में उन्होंने मुश्किल पिच पर 116 रनों की पारी खेली थी। रांची वनडे में भी दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे लेकिन कोहली ने एक तरफ टिके रहे और 123 रन बनाये। हालाँकि, इसके बाद भी वह टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। मोहाली में जल्दी आउट होने के बाद अब दिल्ली में वह एक और बड़ी पारी खेलकर मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड अपने नाम करना चाहेंगे।

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस इस सीरीज में दोनों टीमें के बीच बड़ा अंतर बने हैं। उन्होंने अपनी गति से भारत के लगभग सभी बल्लेबाजों को परेशान किया है। हैदराबाद वनडे में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था लेकिन इसके वावजूद वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम अभी तक 12 विकेट दर्ज हैं।

नागपुर वनडे में उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे वहीं रांची में भी उन्होंने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। मोहाली में पहले स्पेल में महंगा साबित होने के बाद शानदार वापसी करते हुए उन्होंने 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अब अंतिम वनडे दिल्ली में है और वह इस फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में भी खेल चुके हैं। उस अनुभव का फायदा उठाकर वह अच्छी गेंदबाज कर मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीतना चाहेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS: ये 4 खिलाड़ी जीत सकते हैं मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड, नंबर 3 है सबसे आगे appeared first on Sportzwiki.