वनडे सीरीज के पहले दो मैचों को अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम को तीसरे मैच में हार मिली। अब सीरीज का चौथा मैच 10 मार्च को मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा। इस मैच को जीतकर जहाँ भारत सीरीज को अपने नाम करना चाहेगा वहीं ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बराबरी के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
इस मैच में चार भारतीय खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है।
शिखर धवन
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। सीरीज में अभी तक खेले गए तीन मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 22 रन निकले हैं। ऐसे में उनका टीम से बाहर जाना लगभग तय है। टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए थे।
उनकी जगह टीम में केएल राहुल को शामिल किया जा सकता है। राहुल ने अपना अंतिम वनडे मैच एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था लेकिन टी20 सीरीज में उनका फॉर्म शानदार था।
महेंद्र सिंह धोनी

पहले मैच में शानदार मैच जिताऊ पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को सीरीज के अंतिम दो मैचों से आराम दे दिया गया है। अब उनकी जगह भारतीय टीम में ऋषभ पन्त को मौका मिलेगा।
पन्त ने अभी तक सिर्फ 3 वनडे मैच खेला है और उसमें उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रह है। हालांकि, टेस्ट मैच में उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम में मौका दिया गया है। इन दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर वह विश्व कप में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।
रविन्द्र जडेजा

हार्दिक पांड्या की जगह भारतीय टीम में शामिल किए गए रविन्द्र जडेजा को पहले तीन मैच में खेलने का मौका मिला। इन मैचों में उनका प्रदर्शन ठीकठाक था लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा नहीं किया, जिससे उन्हें विश्व कप की टीम में जगह मिल सके।
अब उनकी जगह टीम में युजवेंद्र चहल को मौका मिल सकता है। चहल ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन जडेजा को मौका देने के लिए उन्हें तीन से बाहर रहने पड़ा है।
मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया दौरे से लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी को इस मैच में आराम दिया जा सकता है। शमी को पिछले वनडे के दौरान गेंद लग गयी थी। उनकी जगह टीम में भुवनेश्वर कुमार को मौका मिल सकता है।
भुवी को पहले दो मैचों में आराम दिया गया था वहीं तीसरे मैच में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी। विश्व कप से पहले वह प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsAUS: मोहाली वनडे में भारतीय टीम से बाहर हो सकते हैं यह 4 खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.