भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के पांचवे और अंतिम वनडे मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 35 रन जीत लिया है. इस मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाये हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा बनाये गये आंकड़ों के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :

1. भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने आज 77वीं वनडे जीत हासिल की है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 134 वनडे मैच खेले गए थे. जिसमे से भारत की टीम ने मात्र 49 वनडे मैच जीते हुए थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 76 वनडे मैच जीते हुए थे.10 मुकाबले बेनतीजा रहे थे.
2. भारतीय टीम को चार साल बाद अपनी धरती पर वनडे सीरीज में हार मिली है. इससे पहले भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने 3-2 से वनडे सीरीज हराई थी.
3. विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम को भारत की धरती पर वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है.

4. रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं.
5. रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर अपने 6000 वनडे रन 121 पारियों में बनाये हैं. उन्होंने हाशिम अमला की 123 पारियों का रिकॉर्ड तोड़ा है.
6. रोहित शर्मा ने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर के 8000 रन भी पूरे कर लिए हैं. वह भारत के लिए 8000 रन बनाने वाले 8वें खिलाड़ी बने हैं.
7. रोहित शर्मा ने अपने 8000 रन 200 पारियों में पूरे किये हैं. वह गांगुली के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं. सबसे तेज 8000 रन बनाने की लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर है और एबी डीविलियर्स दूसरे नंबर पर है.
विराट ने जहां 175 पारियों में 8000 रन बनाये थे. वहीं एबी डीविलियर्स ने 182 पारियों में 8000 रन बना पाए थे.

8. उस्मान ख्वाजा ने इस सीरीज में 4 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाये. अबतक किसी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बतौर ओपनर बल्लेबाज सिर्फ क्रिस गेल ने बनाये थे. उन्होंने भी साल 2002 में 4 फिफ्टी प्लस स्कोर बतौर ओपनर बल्लेबाज बनाये थे.
9. उस्मान ख्वाजा ने आज 100 रन का शानदार शतक लगाया. यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का दूसरा शतक था. यह दोनों शतक इसी सीरीज में बनाये.
10. कुलदीप यादव ने आज अपने कोटे के 10 ओवर में कुल 74 रन खर्च किये. यह उनके द्वारा दिए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन थे. इससे पहले इंदौर में साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 75 रन खर्च किये थे.
11. ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछली 6 वनडे सीरीज से हार का सामना कर रही थी, लेकिन इस सीरीज में उन्होंने अपनी हार का सिलसिला तोड़ दिया है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsAUS : STATS : पांचवे वनडे में बने कुल 11 रिकॉर्ड, भारत ने सीरीज हार के साथ बना डाले कई शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.