भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शनिवार 2 मार्च को राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जायेगा. दोनों टीमें सीरीज के इस पहले वनडे को जीत 1-0 की बढ़त लेना चाहेगी. सीरीज के इस पहले वनडे मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में ऑस्ट्रेलिया टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताएंगे.
आइये डालते हैं ऑस्ट्रेलिया की संभावित एकादश पर एक नजर :
आरोन फिंच (कप्तान)

टीम के कप्तानी की जिम्मेदारी भी आरोन फिंच के कंधो पर ही होगी. आरोन फिंच टी-20 सीरीज में कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे. लेकिन वनडे सीरीज में वह अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और अपनी टीम को वनडे सीरीज में भी जीत दिलाना चाहेंगे.
डी आर्सी शार्ट

युवा ओपनर बल्लेबाज डी आर्सी शार्ट के लिए टी-20 सीरीज अच्छी रही थी. वह अपनी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे और वनडे सीरीज में भी रन बनाना चाहेंगे. वह आरोन फिंच का ओपनिंग में साथ देते हुए नजर आयेंगे.
उस्मान ख्वाजा

उस्मान ख्वाजा टी-20 सीरीज में नहीं खेले थे, लेकिन वनडे क्रिकेट में उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया के अहम खिलाड़ियों में से एक है. उस्मान ख्वाजा का पहले वनडे में खेलना लगभग तय है. वह एक अच्छे वनडे बल्लेबाज है. नंबर-3 की जिम्मेदारी उन्ही को मिलेगी.
शॉन मार्श

शॉन मार्श भी ऑस्ट्रेलिया के मुख्य वनडे बल्लेबाज है, इसलिए उनका भी पहले वनडे की प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय लग रहा है. शॉन मार्श का वनडे फॉर्म शानदार है. वह टीम का मध्यक्रम संभालेंगे और अपनी शानदार वनडे फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.
ग्लेन मैक्सवेल

टी-20 सीरीज में मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी टीम को जीत दिलाई थी. वनडे सीरीज में भी वह अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. मैक्सवेल मध्यक्रम के एक विस्फोटक बल्लेबाज है. वह टीम के लिए कुछ ओवर करने की क्षमता भी रखते हैं.
पीटर हैंड्सकॉम्ब (विकेटकीपर)

टी-20 सीरीज की तरह वनडे सीरीज में भी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी पीटर हैंड्सकॉम्ब के पास रहेगी. साथ ही मध्यक्रम में भी टीम को उसने अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी.
मार्कस स्टोइनिस

मार्कस स्टोइनिस टीम में एक मुख्य ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे. जहां टीम को उनसे अंत के कुछ ओवर में विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद होगी. वहीं कुछ ओवर भी वह अपनी टीम के लिए कराएंगे.
नाथन कुल्टर नाइल

नाथन कुल्टर नाइल का भी टीम की प्लेइंग इलेवन में स्थान निश्चित है. टी-20 सीरीज में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी. वनडे सीरीज में भी वह अच्छी गेंदबाजी करना चाहेंगे. साथ ही टीम को अंतिम ओवरों में उनसे कुछ बड़े शॉट्स की जरुरत होगी.
पैट कमिंग्स

पैट कमिंग्स ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण की आगुवाई करेंगे. वह टीम के सीनियर गेंदबाज है. वह नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवर में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी करेंगे.
जेसन बेहर्नड्राफ

युवा खिलाड़ी जेसन बेहर्नड्राफ बाएँ हाथ के एक अच्छे स्विंग तेज गेंदबाज है. वह लगातार ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए अच्छी गेंदबाजी कर रहे है. सीरीज के पहले वनडे मैच में भी उनका खेलना तय माना जा रहा है. नई गेंद से टीम को विकेट दिलाने की जिम्मेदारी भी इन्ही के कंधो पर होगी.
एडम जम्पा

ऑस्ट्रेलियाई टीम मुख्य स्पिनर के तौर पर एडम जम्पा को शामिल कर सकती है. एडम जम्पा ने टी-20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी. वह वनडे सीरीज में भी अच्छी गेंदबाजी करना चाहेंगे और भारतीय बल्लेबाजों को अपनी घुमती गेंदों से परेशान करना चाहेंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsAUS : पहले वनडे में इस मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है ऑस्ट्रेलिया टीम appeared first on Sportzwiki.