Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS, मोहाली वनडे: शिखर धवन ने लंबे समय बाद खेली शतकीय पारी तो आकाश चोपड़ा समेत आलोचक भी करने लगे तारीफ़

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। इस सीरीज में अभी तक हुए तीन मैच में भारत 2-1 से आगे है। आज भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन पहले तीन मैच में अच्छी साझेदारी नहीं बना पाए थे लेकिन आज के मैच में दोनों ने शानदार शुरुआत दी।

शिखर धवन चमके

एशिया कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट में रहे शिखर धवन उसके बाद लगातार फॉर्म में जूझ रहे हैं। न्यूजीलैंड में उन्होंने कुछ अच्छी पारियों खेली थी लेकिन इसके अलावा उनका बल्ला लगभग खामोश ही रहा था।

आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने शानदार पारी खेली। उन्होंने शुरुआत से ही कंगारू गेंदबाज पर दबाव डाला और सिर्फ 44 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका बल्ला यहीं नहीं रुका और उन्होंने शतक ठोक दिया।

लोगों ने की जमकर तारीफ

शिखर धवन को लगातार टीम से बाहर करने की मांग वाले ही अब सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ करने लगे। धवन ने 97 गेंद पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से अपना 16वां वनडे शतक पूरा किया। आईये देखते हैं, किसने उनके शतक पर क्या कहा

 

 

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS, मोहाली वनडे: शिखर धवन ने लंबे समय बाद खेली शतकीय पारी तो आकाश चोपड़ा समेत आलोचक भी करने लगे तारीफ़ appeared first on Sportzwiki.