Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: दिल्ली वनडे से इन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से दूर रख सकते हैं भारतीय कप्तान विराट कोहली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज 2-2 से बराबरी पर है। हैदराबाद और नागपुर में हुए पहले दोनों मैचों को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। उसके बाद रांची और मोहाली में शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मात दिया। अब पांचवां और निर्णायक मुकाबला 13 मार्च को दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान पर खेला जायेगा।

आईये आपको बताते हैं, किस खिलाड़ियों को इस मैच में बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

रविन्द्र जडेजा

हार्दिक पांड्या की जगह भारतीय टीम में शामिल किए गए रविन्द्र जडेजा को पहले तीन मैच में खेलने का मौका मिला। इन मैचों में उनका प्रदर्शन ठीकठाक था लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा नहीं किया, जिससे उन्हें विश्व कप की टीम में जगह मिल सके।

चौथे मैच में उनकी जगह युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया गया था। चहल भले ही महंगे साबित हुए लेकिन उनकी गेंद पर पंत ने कुछ मौके भी छोड़े। अब एक बार फिर जडेजा को बेंच पर बैठना पड़ सकता था।

अंबाती रायडू

भारतीय टीम के लिए विश्व कप में नंबर चार पर खेलने के दावेदार अंबाती रायडू के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रायडू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों वनडे में फ्लॉप रहे।

चौथे वनडे में उनकी जगह केएल राहुल को मौका दिया गया था। केएल भले ही मोहाली में लम्बी पारी नहीं खेल पाए थे लेकिन इस मैच में उन्हें एक बार फिर मौका दिया जा सकता है।

जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस दौरे के दोनों टी-20 और चारों वनडे में टीम का हिस्सा थे। अब अंतिम वनडे में उन्हें आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह मोहम्मद शमी को मौका दिया जा सकता है।

शमी की जगह चौथे मैच में भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह मिली थी। भुवी ने पहले स्पेल में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन अन्तिम के ओवरों में वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। इसके बावजूद वह टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं और उन्हें मौका मिल सकता है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS: दिल्ली वनडे से इन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से दूर रख सकते हैं भारतीय कप्तान विराट कोहली appeared first on Sportzwiki.