टी-20 सीरीज में भारत को मात देने के बाद ऑस्ट्रेलिया के हौसले काफी बुलंद हैं। अब वह वनडे सीरीज में भी मेजबान टीम को पटखनी देने की तैयारी में है। वनडे सीरीज का पहला मैच 2 मार्च को हैदराबाद के राजीब गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें हैदराबाद पहुँच चुकी है।
विकेटकीपर बल्लेबाज की वापसी

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में विकेटकीपर एलेक्स कैरी की वापसी होगी। उन्हें दोनों टी-20 मैच के लिए प्लेयिंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने यह जिम्मेदारी संभाली थी।
वनडे सीरीज से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान आरोन फिंच ने कैरी के खेलने की जानकारी दी। हालाँकि, ऑस्ट्रेलिया पिच और कंडीशन देखने के बाद अपनी प्लेयिंग इलेवन का ऐलान करेगा।
फिंच ने दिया बयान

एलेक्स करी के खेलने पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने बयान दिया है। उसके अनुसार टी-20 मैच में एक अतरिक्त गेंदबाज को मौका देने की वजह से कैरी को बाहर बैठना पड़ा था। उन्होंने कहा
“एलेक्स ने अच्छा किया है जब उसके अवसर थे और मुझे पता है कि वह टी-20 मैच में जगह नहीं मिलने से निराश होंगे। लेकिन पीट ने स्टार्स के लिए अच्छा काम किया था और हमें उस अतिरिक्त गेंदबाज के रूप में भी खेलने का मौका दिया, जो दिन के अंत में इतना महत्वपूर्ण था।”
बल्लेबाजी क्रम भी बताया

एलेक्स कैरी ने भारत के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में सलामी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने आरोन फिंच के साथ पारी की शुरुआत की थी लेकिन इस सीरीज में वह सलामी बल्लेबाजी नहीं करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिंच ने बताया कि कैरी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। कैरी ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 वनडे मैच खेले हैं लेकिन एक भी शतक या अर्धशतक नहीं बना पाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 47 रन रहा है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsAUS: वनडे सीरीज के पहले मैच के लिए एलेक्स कैरी को ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह appeared first on Sportzwiki.