भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीक वनडे सीरीज का अंतिम मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किये गये। केएल राहुल और युजवेंद्र चहल की जगह रविन्द्र जडेजा और मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी नाथन लायन और मार्कस स्टोइनिस को शामिल किया गया।
ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 76 रनों की शानदार साझेदारी बनाई। रविन्द्र जडेजा ने फिंच का विकेट लेकर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई लेकिन उसके बाद ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब पिच पर टिक गये।
पिछले मैच में शतक से चूकने वाले उस्मान ख्वाजा ने आज शानदार शतक बनाया लेकिन उसके तुरन्त बाद भुवनेश्वर कुमार का शिकार बन गये। इसके बाद भारतीय टीम ने मैच में थोड़ी वापसी की।
रविन्द्र जडेजा की जोरदार अपील

रविन्द्र जडेजा ने आरोन फिंच के बाद खतरनाक फॉर्म में चल रहे ग्लेन मैक्सवेल को भी पवेलियन भेज दिया। मैक्सवेल ने सिर्फ एक रन बनाये। उनके आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी करने आये।
जडेजा ने इसके बाद पहली ही गेंद पर जोरदार अपील की। यह 34वें ओवर की अंतिम गेंद थी और गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया था और इसी वजह से कीपर और स्लिप ने जल्द ही अपील करनी छोड़ दी लेकिन जडेजा लगातार अपील करते रहे।
विराट कोहली चौंके

भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर अपनी भावनाएं छुपाने में पीछे नहीं रहते। बल्ले में किनारा लगने के बावजूद जडेजा की अपील देखकर विराट अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
वह रविन्द्र जडेजा के पास पहुँच गये और उन्हें बताने लगे कि गेंद बल्ले पर लगी थी। शायद यह जडेजा को भी पहले से पता था और वह भी हंसने लगे।
देखें वीडियो:
Jaddu appeal and kohli reaction hahaha pic.twitter.com/uwHTQYqPaF
— dhoni rohit fan (@dhonirohitfan1) March 13, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsAUS, दिल्ली वनडे: बिना वजह रविन्द्र जडेजा की अपील देखकर कुछ ऐसा था विराट कोहली का रिएक्शन appeared first on Sportzwiki.