Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS, पहला वनडे: भारत की शानदार गेंदबाजी के बावजूद ट्रोलरों के निशाने पर आया यह खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो गयी है। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल की जगह रविन्द्र जडेजा जो जगह मिली।

भारत की शानदार गेंदबाज

कप्तान आरोन फिंच का पहला विक्केट जल्दी खोने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी वापसी की। उस्मान ख्वाजा ने अर्धशतक बनाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकालने की कोशिश की लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें यह मौका नहीं दिया।

ऑस्ट्रेलिया के कई बल्लेबाज पिच पर सेट हुए लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। इसी वजह भारत की सटीक गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग रही। ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवर में 7 विकेट 236 रन बना पाई।

ट्रोल हुए ये खिलाड़ी

भारत के लिए इस पारी में गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन इसके बावजूद विजय शंकर को ट्रोल होना पड़ा। हार्दिक पांड्या के विकल्प के रूप में टीम में आये विजय शंकर गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच को खराब फॉर्म की वजह से ट्रोल किया गया। आईये देखते हैं, किसने क्या कहा

 

 

 

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS, पहला वनडे: भारत की शानदार गेंदबाजी के बावजूद ट्रोलरों के निशाने पर आया यह खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.