Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: नागपुर में ऑस्ट्रेलिया पर हमेशा पहाड़ बनकर टूटता है यह भारतीय खिलाड़ी, एरोन फिंच की बनी मुसीबत

भारतीय वनडे और टी-20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस दौरे पर उन्हें दो मैच खेलने को मिला है लेकिन किसी में उनका बल्ला नहीं चला। अब नागपुर में होने वाले दूसरे मैच में सभी की नजरें उनपर होगी। रोहित का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रहा है।

नागपुर में जबरदस्त रिकॉर्ड

मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रोहित शर्मा का जन्म नागपुर में ही हुआ है। यहाँ के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैदान पर अभी तक दो मैच खेले हैं। इन दोनों मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है और इसमें रोहित का प्रदर्शन भी काफी बेहतरीन रहा है। वहीं अन्य बल्लेबाजों का बल्ला भी काफी चला था।

शतक भी ठोका था

ऑस्ट्रेलिया की टीम इससे पहले 2017 के अंत में भारत दौरे पर आई थी। उस वनडे सीरीज में दोनों टीमों के बीच नागपुर में मुकाबला हुआ था। उस मैच में रोहित शर्मा ने 109 गेंद पर 125 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 242 रन बनाये थे। रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे के साथ पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़कर मैच अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया था। उन्हें इसके लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला।

2013 में भी खेली थी अच्छी पारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2013 में भी इस मैदान पर मुकाबला खेला गया था। उस मैच में रोहित शर्मा ने 79 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने शिखर धवन के साथ पहले विकेट के लिए 178 रन जोड़े थे।

इसी मैच के बाद बैंगलोर में रोहित शर्मा ने 209 रनों की पारी खेली थी। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया टीम को नागपुर में रोहित सबसे बड़ा खतरा हो सकते हैं। आरोन फिंच उन्हें रोकने के लिए खास रणनीति बनाकर मैदान पर उतरना चाहेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS: नागपुर में ऑस्ट्रेलिया पर हमेशा पहाड़ बनकर टूटता है यह भारतीय खिलाड़ी, एरोन फिंच की बनी मुसीबत appeared first on Sportzwiki.