भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो गयी है। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की और मेहमान टीम को सिर्फ 236 रनों पर रोक दिया। भारत के लिए मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने अच्छी गेंदबाजी की।
विकेट के बारे में बताया

ऑस्ट्रेलिया की पारी के बाद भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप ने पिच के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने पहले 10 ओवर में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की गेंदबाजी की तारीफ भी की।
कुलदीप ने कहा
“पहले 10 ओवर काफी अहम होते हैं। जसप्रीत और शमी ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 8 ओवर में 25 रन दिए और एक विकेट हासिल किया। यह विकेट बहुत धीमा है और मैं अपनी विविधताओं का इस्तेमाल चाहता था। 2 ओवर के बाद, मुझे एहसास हुआ कि विकेट धीमा है इसलिए मैंने धीमी गेंदबाज़ी करने की कोशिश की।”
यह विकेट था स्पेशल

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद आराम कर रहे कुलदीप यादव ने आज मैदान पर वापसी की। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी करते हुए उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब को पवेलियन भेजा। उन्होंने कहा
“मैं 20 दिनों के ब्रेक से वापस आ रहा हूं इसलिए मुझे लय में आने में समय लगा। हैंड्सकॉम्ब का विकेट बहुत खास था। यदि आपके पास तीन-चार भिन्नताएं हैं तो किसी एक को चुनना मुश्किल है। मैं अपने चाइनामैन डिलीवरी का अधिक बार इस्तेमाल हूं और कभी-कभार गुगली गेंदबाजी करता हूं।”
मुश्किल नहीं है लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 50 ओवर में जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत की बल्लेबाजी को देखते हुए यह रन बिलकुल मुश्किल नहीं दिख रहा। इस मैच में रविन्द्र जडेजा नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आयेंगे। इन सब के बावजूद टी-20 मैच में रन बनाने से जूझ रहे शिखर धवन इस मैच में फॉर्म हासिल करना चाहेंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsAUS, पहले वनडे: कुलदीप यादव ने बताया पहले वनडे में भारत की कमी, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया को हुआ परेशानी appeared first on Sportzwiki.