भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 8 रन से हार का सामना करना पड़ा हैं. इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई हैं. टीम की हार के बाद कप्तान आरोन फिंच काफी निराश दिखे. उन्होंने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में इस हार का जिम्मेदार अपनी टीम के मुख्य बल्लेबाजों को बताया हैं.
जीत की लाइन क्रॉस न कर पाने से निराश

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा,
“यह मैच काफी रोमांचक था. हम जितना संभव हो सके, इस मैच को उतना अंत तक लेकर जाना चाहते थे. हालाँकि, इस बात से हम जरुर निराश है, कि हम जीत की लाइन को क्रॉस नहीं कर पाये.”
स्टोइनिस पहले चांस लेता, तो मैच के इतने करीब नहीं आ पाते

आरोन फिंच ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में आगे कहा,
“स्टोइनिस ने बहुत ही शानदार पारी खेली, लेकिन हम फिर भी जीत हासिल नहीं कर पाये. हम अपनी गलतियों से सबक लेंगे.
ऐसी पिच पर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ रन बनाना हमेशा एक कठिन चुनौती रहता हैं, इसलिए हमारी योजना अंत तक खेलने की थी. मुझे लगता है, कि अगर स्टोइनिस पहले चांस लेता, तो हम मैच के इतने करीब भी नहीं आ पाते, इसलिए हमें मैच को अंत तक लेकर जाना था.
स्टोइनिस आज हमें जीत नहीं दिला पाए, लेकिन मुझे उम्मीद है, कि वह इससे सीख लेगा और भविष्य में, हमें मैच को अंत तक ले जाकर जीत दिलाएगा.”
मेरे रन पर्याप्त नहीं

आरोन फिंच ने आज 37 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी को लेकर उन्होंने कहा,
“भले ही आज मैंने कुछ रन बनाये हो, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है. मुझे इससे अधिक रन प्राप्त करने होंगे, क्योंकि अच्छा स्टार्ट आपकों जीत नहीं दिलाता है, आपकों अपने काम को अंजाम तक पहुंचाना होता हैं.
विराट दोनों टीमों की हार-जीत का अंतर

आरोन फिंच ने आगे अपने बयान में विराट कोहली को दोनों टीमों की जीत-हार का अंतर बताते हुए कहा,
“हमने गेंदबाजी अच्छी की है. मुझे लगता है, कि विराट दोनों टीमों की हार-जीत का अंतर था. अगर हमारे मुख्य बल्लेबाज भी जिम्मेदारी से खेलते, तो शायद हम यह मैच जीत सकते थे.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsAUS : सीधे तौर पर एरोन फिंच ने इस खिलाड़ी को ठहराया दूसरे वनडे में मिली हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.