Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: भारत के खिलाफ अपना दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूके आरोन फिंच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची के झारखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर आज वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस मैच में अच्छी शुरुआत की और सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दवाब बना दिया।

फिंच- ख्वाजा की बेहतरीन साझेदारी

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही भारतीय गेंदबाजों के सामने लगातार जूझ रहे आरोन फिंच ने आज शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपना निशाना भारत के पार्ट टाइम गेंदबाज केदार जाधव को बनाया और उनके दो ओवर में 32 रन ठोक दिए।

फिंच और ख्वाजा की जोड़ी ने भारत को पहला विकेट लेने के लिए लम्बा इंतजार करवाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 191 गेंद में 193 रनों की साझेदारी बनाई। फिंच को आउट कर कुलदीप यादव ने इस साझेदारी को तोड़ा।

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने से चूके फिंच

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के पिछले भारत दौरे यानी 2017 में बैंगलोर में खेले गये वनडे मैच में दोनों ने यह साझेदारी बनाई थी।

आरोन फिंच आज के मैच में विवादास्पद तरीके से 93 रन बनाकर आउट हुए और इस रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गये। बैंगलोर में हुए उस मैच में भी फिंच नर्वस नाइंटी हुए थे और 94 के स्कोर पर उन्हें उमेश यादव ने पवेलियन भेजा था।

भारतीय गेंदबाजों की जोरदार वापसी

पहले विकेट के लिए जबरदस्त साझेदारी और ग्लेन मैक्सवेल 31 गेंद में 47 रनों की पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 50 ओवर में 313 रन ही बना पाया। पिच बल्लेबाजी के लिए आसान है और रात में ओस की वजह से गेंदबाजी मुश्किल होगी।

आरोच फिंच जहाँ शतक बनाने में असफल रहे वहीं उस्मान ख्वाजा ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। वहीं टेस्ट मैचों में उनके नाम 8 शतक दर्ज है। उन्होंने 113 गेंद में 104 रनों की पारी खेली।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS: भारत के खिलाफ अपना दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूके आरोन फिंच appeared first on Sportzwiki.