वनडे सीरीज के पहले दो मैचों को अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम को तीसरे मैच में हार मिली। अब सीरीज का चौथा मैच 10 मार्च को मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा। इस मैच को जीतकर जहाँ भारत सीरीज को अपने नाम करना चाहेगा वहीं ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बराबरी के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
आईये आपको भारत की संभावित एकादश के बारे में बताते हैं।
रोहित शर्मा
![]()
रोहित शर्मा वनडे सीरीज के पहले तीनों मैच में फेल रहे हैं। उनकी फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अब इस मैच से वह फॉर्म में वापसी कर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
केएल राहुल

टी-20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल को पहले तीन मैच में बाहर बैठना पड़ा था। अब इस मैच में उनकी वापसी तय है। शिखर धवन लगातार अपने फॉर्म से जूझ रहे हैं और टीम विश्व कप से पहले राहुल को आजमाना भी चाहेगी।
विराट कोहली

दूसरे और तीसरे वनडे शानदार बल्लेबाजी करने वाले दुनिया के नंबर एक टेस्ट और वनडे बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर कंगारू पर टूटना चाहेंगे। उन्होंने पिछले दोनों मैचों में शतकीय पारी खेली थी।
अंबाती रायडू
न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम वनडे में शानदार बल्लेबाजी कर अंबाती रायडू ने नंबर 4 पर अपनी जगह पक्की कर ली है। रायडू पहले तीन वनडे में निराश करने के बाद वह इस मैच में भारतीय टीम के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
ऋषभ पंत

पहले तीन वनडे के बाद महेंद्र सिंह धोनी को आराम देने का फैसला किया गया है। वह अंतिम दो वनडे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऋषभ पन्त के पास विश्व कप टीम में जगह पक्की करने का मौका होगा।
केदार जाधव

भारतीय वनडे टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में केदार जाधव की गिनती होती है। पहले मैच में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला था। तीसरे मैच में वह गेंद से महंगे साबित हुए थे और इस मैच में वापसी करना चाहेंगे।
विजय शंकर
![]()
हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद विजय शंकर प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह मौका मिला। उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया है। उसके प्रदर्शन को देखते हुए विश्व कप टीम में उनकी जगह लगभग पक्की हो चुकी है।
युजवेंद्र चहल

पहले तीन मैच में बाहर बैठने के बाद चौथे मैच में युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी हो सकती है। रविन्द्र जडेजा गेंद और बल्ले से पहले तीन मैच में कुछ खास नहीं कर पाए हैं और ऐसे में चहल की वापसी तय है।
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव भारतीय गेंदबाजी के ट्रम्प कार्ड हैं। पिछले मैच में भी उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे। इस सीरीज में भी वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। चौथे मैच में चहल के साथ मिलकर वह कंगारू पारी जल्द से जल्द समेटना चाहेगी।
भुवनेश्वर कुमार
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की आराम के बाद टीम में वापसी हुई है। मोहम्मद शमी तीसरे मैच में चोटिल हूँ गये थे और वह लगातार मैच भी खेल रहे हैं। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को मोहाली वनडे में खेलने का मौका मिल सकता है।
जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने लगातार टीम को सफलता दिलाई है। इस सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की थी और उसी प्रदर्शन को मोहाली में दोहराना चाहेंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsAUS, मोहाली वनडे: भारतीय टीम की संभावित इलेवन इलेवन, चार बदलाव संभव appeared first on Sportzwiki.