Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: एडम जम्पा ने विराट कोहली के अलावा इस बल्लेबाज को बताया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज नागपुर में खेला जायेगा। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थिति में महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव की जोड़ी ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। अब दूसरे मैच में दोनों टीमें एक बार फिर जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

गेंदबाजी पर बोले जम्पा

दूसरे मैच के पहले ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा ने पत्रकारों से बात की। यहाँ उन्होंने बनाया कि किसी तरह की गेंदबाजी करने से भारत में फायदा होता है। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर ने कहा

“आईपीएल के मेरे अनुभव और भारतीय खिलाड़ियों को खेलते देखकर मुझे लगा की ज्यादा विविधता की जगह सर्वश्रेष्ठ तरीके से गेंदबाजी करनी होगी। खासकर वनडे में ज्यादातर लेग स्पिनर विकेट की सीध में गेंदबाजी कर रहे और यही मेरा मजबूत पक्ष है।”

ख़ुशी भी जताई

एडम जम्पा ने ने इस सीरीज में अभी तक हुए तीन मैचों में विराट कोहली को दो बार आउट किया है। एक पारी में विराट नाबाद ही रहे थे। विराट के विकेट पर ख़ुशी जताते हुए उन्होंने कहा

“मुझे लगता है कि जब गेंद स्टंप्स से दूर जाती है तो विराट (कोहली) और जाधव अच्छा शॉट लगाते हैं, इससे मेरा मनोबल गिरता है। विराट जैसे खिलाड़ी का विकेट लेना अच्छा रहता है। मुझे लगता है कि टी20 (विशाखापत्तनम) और ब्रिस्बेन का उनका विकेट सर्वश्रेष्ठ था। मैच की स्थिति को देखते हुए मुझे लगता है वह बड़ी सफलता थी क्योंकि हम मैच जीतने में सफल रहे।”

बड़ी जिम्मेदारी रहेगी

नागपुर में होने वाले दूसरे वनडे मैच में एडम जम्पा और बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने आईपीएल के दौरान भारत में काफी मैच खेले हैं। वह इसी का फायदा उठाते हुए भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करना चाहेंगे। इस मैच में अगर ऑस्ट्रेलिया को हार मिलती है तो उसके लिए सीरीज में वापसी खासी मुश्किल हो जाएगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS: एडम जम्पा ने विराट कोहली के अलावा इस बल्लेबाज को बताया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on Sportzwiki.