Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: एरोन फिंच ने इन्हें ठहराया पहले वनडे में मिली हार का जिम्मेदार

टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 2-0 से हराया था. आज 2 मार्च से दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो गई है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस वनडे मैच को भारत की टीम ने धोनी और केदार जधाव की शानदार साझेदारी के दम पर 6 विकेट से जीत लिया हैं.

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में पहले खेलते हुए मात्र 236 रन बना पाई थी. इस आसान लक्ष्य को भारत की टीम ने 48.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था.

फिंच ने गेंदबाजो का किया बचाव, बल्लेबाजों को बताया जिम्मेदार 

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बल्लेबाजों को हार का जिम्मेदार बताया है. वहीं गेंदबाजो को उन्होंने बचाव किया है.

उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को जिम्मेदार बताते हुए कहा है, कि हम 20-30 रन कम रह गये. साथ ही उन्होंने कहा है, कि उनके गेंदबाजो ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उनके गेंदबाज विकेट लेने की कोशिश कर रहे थे.

केदार जाधव और एमएस धोनी के बीच हुई 141 रन की साझेदारी पर उन्होंने कहा है, कि अच्छी टीमों के खिलाफ नियमित अंतराल में विकेट लेने की जरुरत होती है. अगर आप अच्छी टीमों के खिलाफ नियमित अंतराल में विकेट नहीं लेंगे, तो परिणाम अच्छा प्राप्त नहीं हो सकता है.

हार के बाद ये शब्द कहे फिंच ने 

ऑस्ट्रेलिया टीम की इस हार के बाद कप्तान एरोन फिंच ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा,

“मुझे लगता है कि हम 20 या 30 रन कम थे. खासतौर पर तब जब हमने अपने शुरूआती 10 ओवर में मात्र 1 विकेट खोया था, इसलिए हमें कुछ और रन बोर्ड पर लगाने चाहिए थे.”

गेंदबाजो ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया

एरोन फिंच ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में आगे कहा,

“हालाँकि, मैं कहूँगा, कि हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसा नहीं है, कि वे आउट करने की कोशिश नहीं कर रहे थे. उन्होंने गेंद के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है. उन्होंने बीच में कुछ जल्दी विकेट भी निकाले. हालाँकि, अगर आप अच्छी टीम के के खिलाफ खेल रहे हैं, तो आपकों नियमित अंतराल में विकेट लेने होते है.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsAUS: एरोन फिंच ने इन्हें ठहराया पहले वनडे में मिली हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.