Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS : मोहाली वनडे में ड्यू की वजह से मिली थी हार, जाने फिरोजशाह कोटला में कैसा होगा मौसम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच काफी रोमांचकारी रहा था, लेकिन अंत में इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 4 विकेट से 13 गेंद शेष रहते जीत लिया था. इस मैच को जीतने में ऑस्ट्रेलिया की मदद मैदान पर शाम के समय आई ओस ने भी की थी. ओस की वजह से गेंद गीला हो गया था. जिससे भारतीय गेंदबाजों को गेंदबाजी करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा था.

मैच पर ओस का असर ज्यादा नहीं पड़ना चाहिए

बता दें, कि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में भी ओस एक बड़ा रोल अदा कर सकती है. हालाँकि, डीडीसीए के अधिकारीयों का कहना है, कि ओस का ज्यादा फर्क मैच पर नहीं पड़ेगा.

दिल्ली डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए ) के एक अधिकारी ने सोमवार को क्रिकेट नेक्स्ट से बात करते हुए कहा,

“मुझे नहीं लगता कि ओस का खेल में बड़ा प्रभाव होना चाहिए. मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरु होने वाला है, इसलिए मैच पर ओस का असर ज्यादा नहीं पड़ना चाहिए

हमें पता है, कि मोहाली के पीसीए स्टेडियम में बहुत ओस थी, लेकिन इसका एक कारण यह था, कि चंडीगढ़ थोड़ा दक्षिण में स्थित हैं, इस वजह से वहां ज्यादा ओस थी. “

ओस के लिए रहेंगे तैयार 

डीडीसीए के इस आधिकारी ने आगे अपने बयान में कहा,

“रणजी ट्रॉफी की पिचों में काफी रन बने थे. बंगाल ने चौथी पारी में 300 से अधिक रन का पीछा आसानी से किया था और मैच जीत लिया था. हमें ऐसी उम्मीद नहीं है, यह पिच दोनों पारियों के दौरान बहुत ज्यादा बदलेगी.

हालाँकि, मुझे लगता है, कि लक्ष्य  का पीछा करने वाली टीम को जरुर फायदा होगा. अगर इस मैच के दौरान ओस पड़ती है, तो हम उसे सोखने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे.”

हाई स्कोरिंग मैच होने की पूरी उम्मीद 

बता दें, कि साल 2017 में इस मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टी-20 मैच खेला था. जिसमे भारत ने 200 से ज्यादा रन बनाये थे और इसके बाद चहल और अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को जल्दी आउट कर दिया था. इस मैच को याद करते हुए डीडीसीए के अधिकारी ने कहा,

“यह मैच दो साल पहले खेला गया था. तब से कोटला की पिच बहुत ज्यादा बदल गई है. पिछले साल आईपीएल के मैचों में यहां बहुत अधिक स्कोर बन रहे थे और स्पिनरों का बहुत अधिक प्रभाव नहीं था.

यह अब तक एक रोमांचक एकदिवसीय श्रृंखला रही है और प्रशंसकों को बुधवार को एक हाई स्कोरिंग मैच मिलने की पूरी उम्मीद है.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsAUS : मोहाली वनडे में ड्यू की वजह से मिली थी हार, जाने फिरोजशाह कोटला में कैसा होगा मौसम appeared first on Sportzwiki.