Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS : धोनी के बाद यह खिलाड़ी भी अंतिम दो वनडे मैचों से हुआ बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे वनडे मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 32 रन के अंतर से जीत लिया था. इस वनडे सीरीज के अंतिम दो वनडे मैचों से एमएस धोनी को आराम दिया गया है. वहीं अंतिम दो वनडे मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. इसी बीच एक और खिलाड़ी के पूरी सीरीज से बाहर होने की खबर आ रही है.

नाथन कुल्टर नाइल हुए पूरी सीरीज से बाहर 

ऑस्ट्रेलिया की टीम को अंतिम दो वनडे से पहले एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर-नाइल सीरीज के अगले दो मैच नहीं खेल पाएंगे.

बता दें, कि वह रांची में खेला गया, सीरीज का तीसरा वनडे मैच भी नहीं खेल पाए थे. अब वह अंतिम दो वनडे भी अपनी टीम के लिए नहीं खेल पाए थे. बता दें, कि वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते अपने घर पर्थ वापस लौट गए है.

ऑस्ट्रेलिया ने रांची वनडे में कुल्टर नाइल की जगह झाय रिचर्डसन को मौका दिया था और उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया था.

ऑस्ट्रेलिया के सीरीज जीतने की उम्मीदें जिन्दा 

ऑस्ट्रेलिया ने रांची वनडे मैच जीतने के साथ ही अपने सीरीज जीतने की उम्मीदों को जिन्दा रखा है. इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 313 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 48.4 ओवर में 281 रन बनाकर आउट हो गई और मैच ऑस्ट्रेलिया ने 32 रन के अंतर से जीत लिया. भारत के लिए सबसे ज्यादा 95 गेंदों पर 123 रन की पारी कप्तान विराट कोहली ने खेली थी.

चौथा वनडे 10 मार्च को 

Hyderabad ODI: Australia will bat, turner will debut

बता दें, कि सीरीज का चौथा वनडे मैच 10 मार्च रविवार को मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इस मैच को जीत भारतीय टीम सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम सीरीज को 2-2 से बराबर करना चाहेगी.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsAUS : धोनी के बाद यह खिलाड़ी भी अंतिम दो वनडे मैचों से हुआ बाहर appeared first on Sportzwiki.