भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच आज शनिवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला गया. इस वनडे सीरीज के पहले मैच को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट के अंतर से जीत लिया है और साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया था 236 रन का स्कोर

इस पहले वनडे मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरूआत खराब रही और शून्य के स्कोर पर कप्तान आरोन फिंच आउट हो गए थे.
इसके बाद दूसरे विकेट के लिए मार्कस स्टोइनिस और उस्मान ख्वाजा ने 87 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन 173 रन के स्कोर तक पहुँचने में ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिर गये.
इसके बाद 7वें विकेट के लिए कुल्टर नाइल और एलेक्स कैरे ने 62 रन की एक अच्छी साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया टीम को निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 236 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया.
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 76 गेंदों पर 50 रन की पारी उस्मान ख्वाजा ने खेली. वहीं मार्कस स्टोइनिस ने 53 गेंदों पर 37 रन का योगदान दिया.
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 10 ओवर में मात्र 44 रन देकर 2 विकेट हासिल किये. वहीं कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को भी 2-2 विकेट हासिल हुए हैं.
धोनी-जाधव की साझेदारी से जीता भारत

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की भी शुरूआत खराब रही और भारत का पहला विकेट शिखर धवन (शून्य रन) के रूप में मात्र 4 रन के स्कोर पर गिर गया.
हालाँकि, इसके बाद कप्तान कोहली और रोहित ने टीम को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 76 रन की एक शानदार साझेदारी की, लेकिन 99 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते भारत के 4 विकेट गिर गये थे.
लेकिन इसके बाद एमएस धोनी और केदार जाधव ने 141 रन की नाबाद साझेदारी की और भारतीय टीम को 10 गेंद और 6 विकेट रहते जीत दिला दी.
भारत के लिए सबसे ज्यादा 87 गेंदों पर 81 रन की पारी केदार जाधव ने खेली. वहीं टीम के लिए एमएस धोनी ने 72 गेंदों पर 59 रन की नाबाद पारी खेली.
यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsAUS : धोनी और केदार जाधव की शानदार साझेदारी के दम पर भारत ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराया appeared first on Sportzwiki.