Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS, रांची वनडे: ऑस्ट्रेलिया की शानदार बल्लेबाजी के बीच ट्विटर पर बना इस भारतीय खिलाड़ी का मजाक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची के झारखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर आज वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ वहीं ऑस्ट्रेलिया ने नाथन कुल्टर नाइल की जगह झाय रिचर्डसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी भारत के खिलाफ लगातार रन नहीं बना पा रही थी, लेकिन आज उस्मान ख्वाजा और आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिए 193 रन जोड़ दिए। इस दौरान दोनों ने सभी भारतीय गेंदबाजों की धुनाई की।

दोनों ने 191 गेंद पर यह रन जोड़े और फिंच को आउट कर कुलदीप यादव ने इस साझेदारी को तोड़ा। दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे उस्मान ख्वाजा ने अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 313 रन बना दिया।

भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की आज जमकर धुनाई की। आज उनका सबसे बड़ा निशाना केदार जाधव थे। जाधव के दो ओवर में ही कंगारू बल्लेबाजों ने 32 रन ठोक दिए इसके बाद उन्हें गेंदबाजी ही नहीं मिली।

इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक बनाया गया। वहीं शानदार बल्लेबाजी के लिए उस्मान ख्वाजा और आरोन फिंच की जमकर तारीफ ही हुई। आईये देखते हैं, किसने क्या कहा

 

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS, रांची वनडे: ऑस्ट्रेलिया की शानदार बल्लेबाजी के बीच ट्विटर पर बना इस भारतीय खिलाड़ी का मजाक appeared first on Sportzwiki.