Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद के आंकड़ों से परेशान है भारतीय टीम, अब तक सिर्फ इतने मैचों में मिली है जीत

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में करारी हार मिली है। सीरीज के पहले मैच में जहाँ भारतीय टीम की बल्लेबाजी फेल रही वहीं दूसरे मैच में टीम के गेंदबाज नहीं चले। अब 2 मार्च से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मैच हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा। यहाँ के आंकड़े भी भारतीय टीम को परेशान कर रही है।

कड़ा अभ्यास कर रही टीम

भारतीय टीम हैदराबाद की गर्मी में जमकर पसीना बहा रही है। टीम टी-20 सीरीज में मिली हार के बाद अपनी तैयारियों कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। वनडे सीरीज के लिए कई और खिलाड़ी भी टीम से जुड़ गये हैं।

टी-20 सीरीज में आराम के बाद चाइनामैन कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पिछले भारत दौरे पर उन्होंने हैट्रिक भी लिया था।

रिकॉर्ड कर रहा परेशान

हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड भारतीय टीम को परेशान कर ही है। दोनों टीमें के बीच राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर अभी तक दो मैच खेले गये हैं और दोनों में भारत को हार मिली है।

पहली बार दोनों टीमें 2007 में इस मैदान पर भिड़ी थी। युवराज सिंह की शतकीय पारी के बावजूद भारत को उस मैच में 47 रनों से हार मिली थी। वर्तमान टीम से रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी उस मैच में खेल रहे थे।

2009 की हार कभी नहीं भुलाने वाली

ऑस्ट्रेलिया ने 2009 में इस मैदान पर खेले मैच में भारत को 3 रनों से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए शॉन मार्श के 112 रनों की बदौलत 350 रन बनाये थे। सचिन तेंदुलकर के 175 रनों की वजह से भारत जीत के काफी करीब पहुँच गया था।

अंतिम 18 गेंद में भारतीय टीम को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे लेकिन सचिन के आउट होने के बाद बल्लेबाज यह लक्ष्य भी हासिल नहीं कर रहे। यह हार आज भी भारतीय फैन्स की चुभती है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद के आंकड़ों से परेशान है भारतीय टीम, अब तक सिर्फ इतने मैचों में मिली है जीत appeared first on Sportzwiki.