Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए विराट कोहली से भी बड़ा खतरा है रोहित- धवन की जोड़ी

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में करारी हार मिली है। सीरीज के पहले मैच में जहाँ भारतीय टीम की बल्लेबाजी फेल रही वहीं दूसरे मैच में टीम के गेंदबाज नहीं चले। अब 2 मार्च से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मैच हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा। यह विश्व कप से पहले भारत की आखिरी वनडे सीरीज भी है।

भारत की सबसे बड़ी उम्मीद

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की सबसे बड़ी उम्मीद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन हैं। दोनों ने साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार रन बनाये हैं। अपने घर में दोनों कंगारू के खिलाफ और खतरनाक हो जाते हैं।

रोहित और धवन ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 बार साथ पारी की शुरुआत की है और दोनों ने इन मैचों में कुल 533 रन जोड़े हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी ने 13 पारियों में 45.23 की औसत से 588 रन बनाये थे।

वनडे क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड

चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में पहली बार साथ सलामी बल्लेबाजी करने वाले शिखर धवन और रोहित शर्मा ने उसके बाद से पीछे मुडकर नहीं देखा। उन वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल सलामी जोड़ी में से एक हैं।

दोनों बल्लेबाजों ने 96 पारियों में 45 से ऊपर की औसत से 4318 रन जोड़े हैं। इसमें 14 शतकीय और 13 अर्धशतकीय पारियों भी शामिल हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में दोनों ने 210 रनों की साझेदारी बनाई थी।

रोहित और भी विस्फोटक

उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और भी विस्फोटक हो जाते हैं। रोहित ने अपना पहला वनडे दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही लगाया था। इस पारी में उन्होंने 16 छक्के जड़े थे।

वनडे मैचों में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 65 की औसत से 1778 रन बनाये हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक हजार से ज्यादा रन बनाये वाले बल्लेबाजों में सबसे बेहतरीन है। यही वजह से कि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया रोहित और धवन की जोड़ी से मचकर रहना चाहेगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए विराट कोहली से भी बड़ा खतरा है रोहित- धवन की जोड़ी appeared first on Sportzwiki.