Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: मोहाली वनडे में विराट कोहली के विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका, अब तक कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का चौथा मैच आज मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा। सीरीज के पहले तीन मैच में भारतीय टीम ने दो मैच जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया को एक मैच में जीत मिली है। इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने नागपुर में खेलने गये दूसरे वनडे में 116 और तीसरे वनडे में 123 रनों की पारी खेली थी।

इसी वजह से विराट हैं नंबर एक

भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट और वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर यह साबित कर दिया है। उन्होंने रांची में मुश्किल परिस्थिति में शतक बनाया था।

अब मोहली में खेले जाने वाले चौथे मैच में वह शतक बना देते हैं तो, यह उनका लगातार तीसरा शतक होगा। वनडे क्रिकेट में चंद ही बल्लेबाज हैं जो पहले यह कारनामा कर चुके हैं।

विराट कर चुके हैं ऐसा

विराट कोहली इससे पहले भी वनडे क्रिकेट में लगातार तीन मैच में तीनस शतक ठोक चुके हैं। पिछले साल अक्टूबर- नवंबर में वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर उन्होंने पहले तीन वनडे मैच में शतक बनाया था।

उस सीरीज के गुवाहाटी में हुए पहले मैच में उन्होंने 140 रनों की पारी खेली थी वहीं विशाखापत्तनम में हुए दूसरे मैच में उनके बल्ले से नाबाद 157 रन निकले थे। पुणे में हुए तीसरे वनडे में भी उन्होंने शतक बनाया था।

विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका

Image result for virat kohli vs australia nagpur 2019

वनडे क्रिकेट इतिहास में श्रीलंका के कुमार संगकारा ने चार मैच में चार शतक बनाया है वहीं अन्य 9 बल्लेबाजों ने तीन मैच में तीन शतक जड़े हैं। हालाँकि, कोई बल्लेबाज दो बार इस कारनामे को नहीं कर पाया है।

अब भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका है। मोहाली वनडे में वह शतक बना देते हैं तो दो बार लगातार तीन वनडे में तीन शतक बनाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र बल्लेबाज बन सकते हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS: मोहाली वनडे में विराट कोहली के विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका, अब तक कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा appeared first on Sportzwiki.