Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS : कप्तान आरोन फिंच ने तीसरे वनडे की जीत का श्रेय इन खिलाड़ियों को दिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया तीसरा वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 32 रन के अंतर से जीत लिया हैं. बता दें, कि सीरीज के शुरूआती दोनों वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम हार गई थी, इसलिए उनके लिए तीसरे वनडे में मिली यह जीत काफी ख़ास है, अपनी इस जीत के साथ ही उन्होंने सीरीज जीतने की अपनी उम्मीदों को भी जीवित रखा हैं.

कप्तान आरोन फिंच टीम की जीत से खुश 

टीम की जीत से कप्तान आरोन फिंच काफी खुश नजर आये हैं. उन्होंने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में जीत का श्रेय अपने 4 खिलाड़ियों को दिया है. उन्होंने जहां मैच में शानदार शतक लगाने वाले उस्मान ख्वाजा की जमकर तारीफ की है. वहीं उन्होंने तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन और पैट कमिंग्स व स्पिनर एडम जम्पा की भी तारीफों के पुल बांधे है.

साथ ही उन्होंने कहा है, कि 313 रन का लक्ष्य हासिल करना बहुत अच्छा था. साथ ही उन्होंने कहा है, कि वह अपनी बल्लेबाजी में कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

इस विकेट पर 300 से अधिक रन हासिल करना बहुत अच्छा

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा,

“यह बहुत अच्छा प्रदर्शन था. हम तीनों ही विभाग में अच्छे थे. इस विकेट पर 300 से अधिक रन हासिल करना बहुत अच्छा था. यह निश्चित रूप से विपक्षी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण स्कोर था. फिर हमने गेंदबाजी के साथ भी अच्छा किया और भारत के 3 विकेट जल्दी हासिल किये. “

मेरी और उस्मान की साझेदारी रही अहम 

आरोन फिंच ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में आगे कहा,

“मेरी और उस्मान की साझेदारी काफी अच्छी रही और टीम के लिए यह काफी अहम भी थी. उस साझेदारी ने ही मैक्सवेल को ऊपर आने का मौका दिया और अपना खेल दिखाने का मौका दिया. साथ ही स्टोइनिस को भी.”

इन खिलाड़ियों को दिया श्रेय 

आरोन फिंच ने आगे कहा,

“मैं वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहा हूं और अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केन्द्रित कर रहा हूँ. मुझे हमेशा विश्वास है कि मुझे रन मिलेंगे. आज टीम को अच्छी शुरूआत देकर और एक बड़े स्कोर की नींव रखकर काफी अच्छा लगा.

उस्मान ने शानदार पारी खेली, जम्पा भी बहुत शानदार थे और गेंद से झाय रिचर्डसन भी प्रभावशाली थे. हमारे गेंदबाजों ने भारत के विश्व स्तरीय बल्लेबाजों को दबाव पर रखा. यह हमारे लिए एक ख़ास बात है. पैट कमिंग्स ने आज एक बार फिर हमारे लिए शानदार काम किया.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsAUS : कप्तान आरोन फिंच ने तीसरे वनडे की जीत का श्रेय इन खिलाड़ियों को दिया appeared first on Sportzwiki.