Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS, दिल्ली वनडे: भारत की शानदार गेंदबाजी के बाद भी सोशल मीडिया पर बना इस भारतीय खिलाड़ी का मजाक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीक वनडे सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है और इसी वजह से यह निर्णायक मुकाबला भी है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किये गये। केएल राहुल और युजवेंद्र चहल की जगह रविन्द्र जडेजा और मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 76 रनों की शानदार साझेदारी बनाई। रविन्द्र जडेजा ने फिंच का विकेट लेकर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई, लेकिन उसके बाद ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब पिच पर टिक गये।

रांची वनडे में शतक बनाने वाले उस्मान ख्वाजा ने एक और शतक ठोक दिया। उन्होंने हैंड्सकॉम्ब के साथ दूसरे विकेट के लिए 99 रन जोड़े। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को 35 रनों के भीतर 4 झटके दिए।

भारतीय की शानदार वापसी

एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 33वें ओवर में 175 रन पर सिर्फ एक विकेट था। इसके बाद भारत के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवर में 273 रन ही बना पाई।

भारत के लिए कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 74 रन दे दिए और इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। वहीं अन्य खिलाड़ियों की जमकर तारीफ भी हुई।

आईये देखते हैं किसने क्या कहा:

 

 

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS, दिल्ली वनडे: भारत की शानदार गेंदबाजी के बाद भी सोशल मीडिया पर बना इस भारतीय खिलाड़ी का मजाक appeared first on Sportzwiki.