इंटरनेट डेस्क। चौके छक्को की छोटे फॉर्मेट की शानदार प्रतियोगिता आईपीएल 12 के संस्करण का जल्द ही शुभारंभ होने वाला है। आईपीएल का इंतजार हर आयु वर्ग के लोगों को बहुत बेसब्री से इंतजार रहता है। इस सीजन का शुभारंभ 23 मार्च को शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मैच पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और आज तक कोई भी खिताब नहीं जीत पाई टीम रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के बीच खेला जाएगा।
गांगुली और पोंटिंग ने विश्वकप के लिए इस भारतीय बल्लेबाज को चौथे क्रम के लिए बताया एक्स फैक्टर
इसी बीच आज हम आपको आईपीएल के 11वें सीजन में उस खिलाड़ी के बारें में बताने जा रहे हैं जो उस सीजन में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ ईयर अवॉर्ड बना था। आईपीएल के 11वें सीजन में ऋषभ पंत्त ने विकेट कीपिंग और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था। ऋषभ पंत के लिए आईपीएल का 11वां सीजन बहुत शानदार रहा। पंत ने इस सीजन में कई रिकॉर्ड भी बनाए।
ऋषभ पंत ने आईपीएल के 11वे सीजन में 14 मैच खेले। ऋषभ पंत ने इस दौरान इस सीजन में 684 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में दूसरे स्थान पर है। पंत ने आईपीएल के 11वें सीजन में 128 रनों की नाबाद सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। पंत ने इस दौरान आईपीएल के 11वें सीजन में एक शतक व पांच अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की। अब ये देखना होगा कि आईपीएल के 12वें सीजन में पंत्त का बल्ला कितना चलता है। इसी बीच आपको बता दें कि दिल्ली इस सीजन की शुरूआत 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।