इंटरनेट डेस्क। छोटे फॉर्मेट की क्रिकेट प्रतियोगिता इंडियन प्रीमियम लीग का क्रिकेट के फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच आपको बता दें कि आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज हो गया है। इस सीजन में कई नए चेहरे मैदान में चौके छक्के जड़ते नजर आएंगे। आपको बता दें कि आईपीएल का 11वां सीजन सीएसके के नाम रहा था। आईपीएल के 11वें सीजन में इन तूफानी बल्लेबाजों ने लगाए थे सबसे ज्यादा छक्के। तो आइए नजर डालिए...
ऋषभ पंत: आईपीएल के 11वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 14 मैच खेले और सबसे ज्यादा 37 छक्के लगाने में सफलता हासिल की। ऋषभ पंत ने आईपीएल 11 में 684 रन बनाए।
शेन वॉटसन: CSKको तीसरी बार चैंपियन बनाने वाले बल्लेबाज शेन वॉटसन ने आईपीएल के 11वें सीजन में 15 मैच खेले। वॉटसन ने इस दौरान 35 छक्के लगाने में सफलता हासिल की और छक्को के मामलें में इस सीजन में दूसरे स्थान पर रहे।
अंबाती रायडू : अंबाती रायडू आईपीएल के 11वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मैदान में छक्के चौके लगाते हुए नजर आए। अंबाती रायडू ने आईपीएल के 11वें सीजन में 34 छक्के लगाने में सफल हुए।
केएल राहुल: केएल राहुल ipl के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से मैदान में उतरे। इस सीजन में केएल राहुल ने सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा किया। केएल राहुल ने इस सीजन में 14 मैच खेले और 32 छक्के लगाए। 95 रन नाबाद इस सीजन में राहुल का बेस्ट स्कोर रहा।
Herald