Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: केकेआर को मिला 182 रनों का लक्ष्य, वॉर्नर ने लौटते ही बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियम लीग के 12वें संस्करण का दूसरा मैच आज कोलकाता के ईडन ग्राउंड में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 181रन का लक्ष्य खड़ा किया।

आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर ने बेयरस्टो के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की। खतरनाक नजर आ रही इस जोड़ी को केकेआर के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने तोड़ा। यादव ने बेयरस्टो को 39 रनों पर बोल्ड कर इस खतरनाक साझेदारी का अंत किया। उसके बाद वॉर्नर ने एक मौर्चा संभाल कर रखा। लेकिन वॉर्नर अपनी इस आतिशी पारी में आईपीएल करियर का चौथा शतक लगाने से चूक गए। वॉर्नर 16 ओवर में 53 गेंदों में 85 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वॉनर्र इस आतिशी पारी के दौरान 9 चौके और 3 छक्के जड़े। इसी के साथ वॉर्नर ने आईपीएल करियर में अपना 37वां अर्धशतक लगाया। वॉर्नर इस मामलें अब टॉप पर आ गए है। वॉर्नर से पहले ये रिकॉर्ड गंभीर 36 अर्धशतक के नाम दर्ज था।

इसी बीच आपको बता दें कि कंगारू टीम के तूफानी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर लगभग साल बाद मैदान में गेंद से छेड़छाड़ के बाद उतरे है। आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में बॉल से छेड़छाड़ के मामलें में टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि वॉर्नर का अन्तरराष्ट्रीय प्रतिबंध 28 मार्च को खत्म होगा। लेकिन ये तूफानी बल्लेबाज फ्रेंचाइजी लीग में खेल सकता है। इसी के साथ वॉर्नर ने आज दो साल बाद आईपीएल के 12वें सीजन में लौटते ही आज धमाकेदार पारी से आगाज किया।



Herald