Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: KKR ने पंजाब को रौंद दर्ज की लगातार दूसरी जीत, ये खिलाड़ी रहा मैच का ​हीरो

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 12 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केकेआर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 218 रनों का लक्ष्य खड़ा।

जवाब में उतरी इस सीजन का जीत से आगाज करने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस रोमांचक मुकाबले में 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना पाई और इस रोमांचक मुकाबले में 28 रनों से मैच हार गई। केकेआर के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में बैट और बॉल से शानदार प्रदर्शन किया। जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। रसेल ने इस मैच में पहले 17 गेंदों में 48 रनों की आतिशी पारी खेली। उसके बाद गेंदबाजी में दो विकेट चटकाए।

रसेल के अलावा केकेआर के नीतिश राणा ने एक तूफानी पारी खेली और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। नीतिश राणा ने 34 गेंदों में 63 रनों की आतिशी पारी खेली। राणा ने इस आतिशी पारी के दौरान 2 चौके और 7 गगनचुम्बी छक्के जड़े। इसी के साथ नीतिश राणा ने आईपीएल के 12वें सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। नीतिश राणा ने इस सीजन अभी तक दो मैचों में सबसे ज्यादा 10 छक्के जड़े है। राणा के बाद 9 छक्के लगाकर रसेल दूसरे स्थान पर है।



Herald