Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12 : MI को लगा एक और तगड़ा झटका, बुमराह के बाद अब ये खिलाड़ी हुआ  चोटिल

इंटरनेट डेस्क। मुंबई इंडियंस का परेशानियां पीछा ही नहीं छोड़ रही है। पहले सीजन का पहला ही मुकाबला हार गई। उसके बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए। अब मुंबई इंडियंस के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार एक और खिलाड़ी चोटिल हो गया है।

IPL 12: कोहली आज रच सकते हैं ये 'विराट' रिकॉर्ड

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने घायल हो गए है। अब मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की जगह अब वेस्टइंड़ीज के आक्रामक तेज गेंदबाज जोसेफ अल्जारी को टीम में शामिल किया गया है। फ्रैंचाइजी ने कैरेबियाई के इस तेज गेंदबाज को 75 लाख रूपए खर्च कर खरीदा था। जोसेफ अल्जारी ने कई अहम मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।

IPL 12: विराट की कमान वाली RCB ने ये बड़ा कारनामा कर जीता देशवासियों का दिल

इसी बीच आपको बता दें कि अब अगले मैचों में मुंबई इंडियंस के साथ श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ ​मलिंगा जुड़ने वाले है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पहले मैच में मुंबई इंडियंस को इस सीजन में नए नाम से उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 37 रनों से हराया था। मुंबई इंडियंस का आज विराट की कमान वाली टीम रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू से होगा। दोनों टीमें ही अपना पहला मैच हार चुकी है। आज दोनों ही टीमें जीत का खाता खोलने के लिए मैदान में उतरेगी।



Herald