इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के फैंस को बड़ी बेसब्री से छोटे क्रिकेट की रोमांचकारी प्रतियोगिता इंडियन प्रीमियम लीग यानी कि आईपीएल का इंतजार है। चौके छक्को की बरसात वाली ये रोमांचकारी प्रतियोगिता 23 मार्च से शुरू होने वाली है। आपको बता दें कि शनिवार से शुरू हो रहे आईपीएल के 12वें सीजन का पहला मुकाबला तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के बीच खेला जाएगा।
इसी बीच आईपीएल के 12वें सीजन को शुरू होने में अब मात्र चार ही दिन बचे है। ऐसे में आईपीएल के 12वें सीजन से पहले रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम के लिए एक बड़ा बयान दे डाला। आरसीबी के कप्तान विराट ने हाल ही में बैंगलुरू में आयोजित एक समारोह में कहा कि मैं वर्तमान में और आने वाले समय में आरसीबी के अलावा आईपीएल में किसी अन्य टीम से मैदान में नहीं उतरना चाहूंगा। मेरे लिए आरसीबी में खेलना एक खास अनुभूति है। मैं खुद को किसी दूसरी टीम या फ्रैंचाइजी के साथ खेलते नहीं देख सकता।
आपको बता दें कि रॉयल चैलेजर्स की टीम विराट कोहली की कप्तान में 2009, 2011 और 2016 के आईपीएल के फाइनल मुकाबलों में पहुंचने में सफल रही है। लेकिन विराट की कमान वाली टीम आरसीबी अपने गलत फैसलों के कारण अभी तक एक भी खिताब अपने नाम नहीं कर पाई। खैर, आरसीबी के कप्तान विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट इस बार आरसीबी को खिताब दिलाने में अहम योगदान देंगे। साथ ही आपको बता दें कि आईपीएल के 12वें संस्करण के बाद इंग्लैंड में क्रिकेट के महाकुंभ विश्वकप खेला जाना है। ऐसे में विराट ये खिताब जीताकर इंग्लैंड जाने की पूरी कोशिश करेंगे।