इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का 7वां मुकाबला आज रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू और तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। आपको बता दें कि इस सीजन में दोनों टीमों ने निराशा के साथ आगाज किया है। क्योंकि दोनों टीमों को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
IPL 12: KKR ने पंजाब को रौंद दर्ज की लगातार दूसरी जीत, ये खिलाड़ी रहा मैच का हीरो
इसी बीच आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होने वाले मैच से पूर्व ही विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू ने मैच से पहले ही देशवासियों का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि बैंगलुरू की फ्रेंचाइजी ने कनार्टक राज्य क्रिकेट संघ के साथ मिलकर एक सराहनीय कदम उठाने का फैसला लिया है।
बैंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले सभी घरेलू मैचों के लिए सेना के 60 जवानों को मैच देखने का निमंत्रण दिया है। मीडिया के अनुसार मिल रही जानकारी के अनुसार इस काम के तहत 28 मार्च से लेकर 4 मई तक होने वाले बैंगलुरू के घरेलू मैदान में सभी घरेलू मैचों के लिए सैनिकों को आमंत्रित किया है। ये सभी मैच सैनिकों को निशुल्क दिखाए जाएंगे। आपको बता दें कि इस सीजन के आरसीबी ने इस सीजन की शुरूआत तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ की थी। पहले मुकाबले में सीएसके ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया था। वहीं, बात करें मुंबई की तो दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को 37 रनों से रौंदा था। आज दोनों टीम पहला मैच जीतने का प्रयास जरूर करेंगी।
Herald