इंटरनेट डेस्क। कल रात मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला बहुत अहम था। क्योंकि एमआई और आरसीबी इस सीजन का पहला मैच हार चुकी थी। ऐसे में दोनों टीमें जीत का खाता खोलना चाहती थी। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बाजी और इस सीजन की पहली जीत दर्ज की।
बैंगलुरू के एम. चिन्नास्टेडियम में खेले इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना पाई और 6 विकेट से इस सीजन का दूसरा लगातार दूसरा मैच हार गई।
इसी बीच आपको बता दें कि आरसीबी ये मुकाबला आसानी से जीत सकती थी। क्योंकि मुंबई इंडियंस की ओर से अंतिम ओवर लसिथ मलिंगा ने डाला। अंतिम गेंद पर आरसीबी को अंतिम गेंद पर जीत के लिए सात रन बनाने थे। मलिंगा ने अंतिम गेंद फैकी और आरसीबी को एक रन से संतुष्ट करना पड़ा और इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन जीत के बाद देखने पर पता चला कि मलिंगा की अंतिम गेंद नो बॉल थी। लेकिन अंपायर ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जब विराट ने मैच के बाद मीडिया से बात की तो कहा कि अंपायर को इस ओर ध्यान देना चाहिए। हम एक लेवल पर क्रिकेट खेल रहे है। अंतिम गेंद पर जो हुआ वो गलत था। उसके बाद कोहली ने कहा कि अगर यह गेंद नो बॉल दी जाती तो इस मैच का परिणाम कुछ अलग ही होता। आरसीबी अपना अगला मैच 31 मार्च रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।
Herald