इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग यानी की आईपीएल 12 के सीजन के शुरूआत में अब बहुत ही कम दिन बचे है। आईपीएल 12 की शुरूआत 23 मार्च से होने जा रही है। इसी बीच आईपीएल के 12वें सीजन में खिलाड़ियों के अलावा दर्शकों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है।
मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार आईपीएल के आगामी 12वें सीजन में बीसीसीआई ने हैरियर फैन कैच प्रतियोगिता के आगाज की घोषणा की। इस प्रतियोगिता के दौरान जो भी दर्शक दर्शकदीर्घा में रहते हुए एक हाथ से छक्के पर कैच लपक लिया, तो आपको एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। साथ ही जो दर्शक दर्शकदीर्घा में अच्छा कैच पकड़ेगा और उसे अच्छा आंका जाएगा तो उसे लपकने वाले दर्शक को टाटा के नवीनतम स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) हैरियर को अपने घर ले जाने का मौका मिलेगा।
आपको बता दें कि छोटे फार्मेट की चौके छक्को की इस खास प्रतियोगिता का दर्शकों को काफी बेसव्री से इंतजार रहता है। आईपीएल के 12 सीजन का आगाज 23 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मैच पिछले साल की विजेता और आईपीएल में तीन बार खिताब जीतने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इसी बीच आपको बता दें कि बीसीसीआई ने लोकसभा चुनावों के मध्यनजर अभी केवल 17 मैचों की तारीख का ऐलान किया है। आगे के मैचों की तारीखों का एलान लोकसभा चुनाव की डेट्स आने के बाद किया जाएगा। आईपीएल के 12वें सीजन में इस बार 8 टीमें मैदान में अपना भाग्य आजमाते हुए नजर आएगी।