Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12 से पहले इस पूर्व दिग्गज ने की भविष्यवाणी, ये खिलाड़ी बनेगा ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन के शुरू होने में अब बहुत ही कम दिन बचे है। जल्द ही छोटे फॉर्मेट के फैंस को ये चौके छक्को देखने को मिलेगे। इसी बीच आईपीएल के 12वें सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान व ब्रांड एंबेस्डर शेन वॉर्न ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

भारत के इस पूर्व कप्तान ने विराट को बताया टीम का आधा कप्तान

पूर्व कंगारू टीम के खिलाड़ी ने आईपीएल 12 के चैंपियन और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की भविष्यवाणी कर दी है। शेन वार्न ने आईपीएल 12 के लिए ऋषभ पंत और विराट कोहली को प्लेयर आफ द टूर्नामेंट नहीं चुना। बल्कि शेन वार्न ने संजू सैमसन को आईपीएल के 12वें सीजन का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का दावेदार बताया है।

संजू सैमसन ने आईपीएल के कई मैचों में शानदार पारियां खेली है। इस दौरान संजू सैमसन ने कई अहम मुकाबलों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। संजू सैमसन ने आईपीएल करियर में अब तक करीब 81 मैच खेले है। सैमसन ने इस दौरान 1867 रन बनाए हैं। इस विस्फोटक बल्लेबाज ने इस दौरान अभी तक आईपीएल में अभी तक 1 शतक और 10 अर्धशतक लगाए है। संजू सैमसन के लिए आईपीएल का 11वां सीजन भी बहुत अच्छा रहा है। संजू सैमसन ने आईपीएल के 11वें सीजन में 15 मैचों में 441 रन बनाए थे। इस दौरान संजू सैमसन ने 3 अर्धशतक भी लगाए थे।इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण इसी महीने की 23 तारीख से शुरू होगा। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से 25 मार्च को जयपुर में होगा।