इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण आज से शुरू होने जा रहा है। आज रात खेले जाने वाले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की रायल चैलेंजर्स बेंगलूरू के बीच भिड़ंत होगी।
IPL 12: पिछले सीजन की विजेता CSK को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ 12वें सीजन से बाहर
वैसे यह मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा और वो इसलिए की धोनी की टीम तीन बार आईपीएल विजेता रह चुकी है और पहला ही मैच हारकर अपना नाम खराब नहीं करवाना चाहेगी तो वहीं बेंगलूरू टीम अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है और ऐसे में वह भी पहला मैच जीतने की चाह में मैदान में उतरेगी।
वैसे यह आईपीएल सभी खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है और वो इसलिए की इसी वर्ष विश्वकप शुरू होने वाले है और इन मैचों में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर भी खिलाड़ियों का चयन विश्वकप के लिए होगा।
वैसे आज से शुरू होने वाले आईपीएल में आज केवल एक मैच खेला जाएगा जो रात आठ बजे शुरू होगा। इसके बाद हर दिन दो दो मैच खेले जाएंगे।
गांगुली और पोंटिंग ने विश्वकप के लिए इस भारतीय बल्लेबाज को चौथे क्रम के लिए बताया एक्स फैक्टर
टीम:
चेन्नई सुपर किग्सः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान) , सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिस, मुरली विजय, केदार जाधव, सैम बिलिग्स, रविंद्र जडेजा, धु्रव शोरे, चैतन्य विश्नोई, रितुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, मिशेल सेंटनेर, शरदुल ठाकुर, मोहित शर्मा, के एम आसिफ, डेविड विले, दीपक चहार, एन जगदीशन।
रायल चैलेंजर्स बेंगलूरूः विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स , पार्थिव पटेल, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायेर, शिवम दुबे, नाथन कूल्टर नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिच क्लासेन, मोईन अली, कोलिन डि ग्रांडहोमे, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिद कुमार, देवदत्त पी, गुरकीरत सिह, प्रयास राय बर्मन, कुलवंत केजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह।