इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें संस्करण का शुभारंभ कल से हो गया है। इस सीजन का पहला मैच तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के बीच खेला गया। इस सीजन के पहले मैच में पिछले साल की विजेता सीएसके ने आरसीबी को सात विकेट से हराकर इस सीजन का जीत के साथ आगाज किया। वहीं, आरसीबी की टीम ने अपने फैंस को नाराज किया।
IPL 12: धोनी एंड कंपनी ने जीता इस सीजन का पहला मुकाबला, CSK के इस खिलाड़ी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
इसी बीच आपको बता दें कि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और 360 डिग्री के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के पूर्व तूफानी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। विराट ने इस मैच में 6 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, एबी डीविलियर्स 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसी के साथ विराट, एबी के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
आपको बता दें कि 12वें सीजन के पहले मैच में आरसीबी के ये दिग्गज बल्लेबाज पहली बार दहाई की संख्या तक भी नहीं पहुंच पाएं और पवेलियन लौट गए। साथ ही आईपीएल के इतिहास में ये दूसरी बार हुआ है जब विराट कोहली और एबी डीविलियर्स एक भी बाउंड्री लगाए बिना पवेलियन लौट गए। साथ ही आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए पहले मैच में विराट कोहली और एबी डीविलियर्स को सीएसके के गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपना शिकार बनाया। इसी के साथ आपको बता दें कि आरसीबी अपना दूसरा मैच 28 मार्च को मुंबई इंडियंस से खेलेगी।
Herald