स्पोर्ट्स डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण का आगाज हो चुका है और इस सीजन में कई टीमों ने धमाकेदार जीत के साथ आगाज किया है। आज राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग 12वें संस्करण के पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से टक्कर लेने के लिए तैयार है। स्पॉट फिक्सिंग मामले में दो साल का प्रतिबंध झेलने के बाद से राजस्थान ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन पिछली बार स्मिथ की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी लेकर अजिंक्य रहाणे इस बार अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने का प्रयास करेंगे। इस बार टीम में स्मिथ की वापसी भी हुई है और आज राजस्थान के फैंस को इस सीजन की पहली जीत का इंतजार है।
स्मिथ बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद पहली बार इस सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इसके साथ जोस बटलर और बेन स्टोक्स को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा की जा रही है क्योंकि पिछले सीजन में इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके अपने फैंश का दिल जीत लिया था। इस बार विश्व कप को लेकर भी खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में अच्छा करके दिखाने का दबाव होगा।
टीमें:
पंजाब: लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाय, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एम हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विलोजेन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन.
राजस्थान: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफरा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविन्स्टोन, शुभम रजने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियाण पराग.
Herald