Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: ये हैं दिल्ली कैपिटल्स के वो तीन दिग्गज जो इस बार टीम को दिला सकते हैं पहला खिताब

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का रोमांच शुरू हो गया है। इस सीजन का परवान अब धीरे—धीरे फैंस पर चढ़ने लगा है। आईपीएल के 12वें सीजन की शुरूआत कई ​टीमों के लिए अच्छी रही, तो कई ​टीमों के लिए खराब रही। इस बार नए नाम से खेल रही दिल्ली के लिए इस सीजन की शुरूआत शानदार रही। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रविवार को हुए अपने पहले मुकाबले में तीन बार ​की ​चैंपियन मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हराकर इस सीजन की शानदार शुरूआत की।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पंत की तूफानी पारी की बदौलत ही दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन की शानदार शुरूआत की। पंत को शानदार मैच विनिंग पारी के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। दिल्ली की टीम इस बार एक नए प्लान के साथ इस सीजन में उतरी है। टीम के साथ इस बार कई नए चेहरे मैदान में उतरे है। जो टीम को इस बार चैंपियन बना सकते है।

पंत ने जिस प्रकार मुंबई के खिलाफ पहले मैच में तूफानी पारी खेली उससे ये अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि ऋषत पंत इस बार टीम को खिताब जीताकर ही मानेंगे। पंत इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे है। दिल्ली की टीम को पंत के अलावा टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर से भी काफी उम्मीद है। अय्यर का पिछला सत्र बहुत अच्छा रहा था। अय्यर इस बार टीम को खिताब दिलाने में अहम रोल निभा सकते है। शिखर धवन इस बार अपनी घरेलू टीम से जुड़ गए है। गब्बर का बल्ला आईपीएल में जमकर बोलता है। ऐसे में शिखर धवन इस बार अपनी घरेलू टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा सकते है।



Herald