Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: कैप्टन कूल ने हासिल की ये खास उपलब्धि, इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। पिछले सत्र की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार रात आईपीएल 12 के 5वें मुकाबलें में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेले गए इस मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 147 रन बनाएं।

जवाब में उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 2 बॉल शेष रहते हुए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। दिल्ली की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाएं। वहीं, चेन्नई की और से शेन वॉटसन ने 26 गेंदों में 44 रनों की आतिशी पारी खेली। वॉटसन के अलावा कैप्टन कूल ने 32 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया।

धोनी ने 35 गेंदों में 32 रन बनाए, इस दौरान धोनी ने दो चौके और एक छक्का जड़ा। धोनी ने जैसे ही इस मैच में एक छक्का जड़ा और एक शानदार उपलब्धि हासिल कर ली। इस छक्के के साथ कैप्टन कूल आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। महेन्द्र सिंह धोनी ने इस मामलें में आरसीबी के तूफानी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और सीएसके के हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया। महेन्द्र सिंह धोनी के अब आईपीएल में 187 हो गए है। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्कों के मामलें में किंग्स इलेवन पंजाब के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल है। गेल ने आईपीएल में 296 छक्के जड़े है।



Herald