इंटरनेट डेस्क। आज शाम 8:00 बजे बैंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम इस साल की हार से शुरूआत करने वाली मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के बीच खेला जाएगा। आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच आज होने वाला मैच दोनों मैचों के लिए बहुत अहम है। क्योंकि दोनों टीमें ही इस सीजन की पहलीजीत से जीत का खाता खोलना चाहेगी।
IPL 12: विराट की कमान वाली RCB ने ये बड़ा कारनामा कर जीता देशवासियों का दिल
इसी बीच आपको बता दें कि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के लिए आज का मैच बहुत खास है। विराट कोहली इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली अगर आज 46 रन बना लेते हैं तो वो आईपीएल करियर में सबसे तेज पांच हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। लेकिन आईपीएल में पांच हजार रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बनेंगे।विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 164 मैचों की 156 की पारियों में 4954 रन बनाएं है। विराट ने इस दौरान चार शतक भी जड़े है। विराट कोहली के आईपीएल में 113 रन सर्वश्रेष्ठ है।
विराट कोहली से पहले पांच हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना के नाम दर्ज है। सुरेश रैना ने इस सीजन में आईपीएल करियर में 5000 रन पूरे कर लिए है। आपको बता दें कि इस सीजन की शुरूआत आरसीबी के लिए अच्छी नहीं है। क्योंकि शुरूआती मुकाबले में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की थी।
Herald